{"_id":"5bc0ecaabdec2269b169828b","slug":"111539370154-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदित्य गैंग का सदस्य व इनामी बदमाश होने की सूचना पर दौड़ी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आदित्य गैंग का सदस्य व इनामी बदमाश होने की सूचना पर दौड़ी पुलिस
Updated Sat, 13 Oct 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनामी बदमाश की तलाश में कांबिंग
मंडावली/नजीबाबाद। आदित्य गैंग का सदस्य और पचास हजार के इनामी बदमाश के क्षेत्र में होने की खबर से मंडावली थाने में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बदमाश को लेकर क्षेत्र में सघन कांबिंग की लेकिन बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। मंडावली पुलिस को आदित्य गैंग का सदस्य और 50 हजार के इनामी बदमाश शुभम के क्षेत्र में घूमने की सूचना मिली। इनामी बदमाश की क्षेत्र में होने से पुलिस में हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष राजीव त्यागी के निर्देशन में मंडावली पुलिस की कई टीमों ने बदमाश की धरपकड़ के लिए अलग अलग जगह कांबिंग की। पुलिस ने मोटा महादेव तिराहा, भागूवाला नहर पटरी मार्ग, मंडावली-मौअज्जपुर क्षेत्र में सघन कांबिंग करते हुए इधर उधर दौड़ती रहीं। पुलिस बदमाश होने के शक में कई वाहनों को रोककर चैक किया। पुलिस की कांबिंग के बावजूद के बाद भी बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा सका है। मंडावली थानाध्यक्ष राजीव त्यागी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय से इनामी बदमाश शुभम की क्षेत्र में होने की सूचना पर पुलिस ने क्षेत्र की सघन कांबिंग की गई है।