{"_id":"5b255cf64f1c1b5d748b537a","slug":"111529175286-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की चपेट में आकर बालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की चपेट में आकर बालक की मौत
Updated Sun, 17 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। कार की चपेट में आकर करीब दस वर्षीय एक बालक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने हाइवे पर जाम लगाकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी चालक को कार समेत पकड़ने तथा पीड़ित को शासन से यथासंभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाते हुए जाम खुलवाया।
शनिवार की शाम लगभग साढे़ छह बजे गांव रशीदपुरगढ़ी निवासी अनिल कुमार का 10 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार किसी काम से पास में ही स्थित दुकान पर गया था। लौटते समय नगीना की ओर से तीव्र रफ्तार से आ रही एक कार से वह टकरा गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक कार लेकर भाग गया।उसे उपचार के लिए एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से गुस्साए लोगों बिजनौर-नगीना मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान डेढ़ घंटा मार्ग जाम रहा। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जाम लगा रहे लोगों को एसडीएम बृजेश सिंह, सीओ सिटी गजेंद्रपाल सिंह एवं ग्राम प्रधान अक्षय कुमार के समझाने पर और प्रशासन की ओर से 24 घंटे के भीतर आरोपी चालक को गिरफ्तार करने के आश्वासन देने ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।
एसडीएम-सीओ से कई बार हुई नोकझोंक
आक्रोशित लोगों की कई बार एसडीएम सदर ब्रजेश सिंह और सीओ सिटी गजेंद्रपाल सिंह से नोक-झोंक हुई। कई बार पुलिस ने सख्त रवैया अपनाकर जाम खुलवाने की कोशिश की, लेकिन आक्रोशित शांत नहीं हुए। घटना के करीब एक घंटा बाद लोगों को समझा-बुझाकर बमुश्किल जाम खुलवाया गया।
विज्ञापन
एसडीएम, सीओ सिटी, ग्राम प्रधान के समझाने पर खोला जाम