{"_id":"5b2016e94f1c1b214d8b60c6","slug":"111528829673-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवती का शव मिला, परिजनों ने आनन-फानन किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता युवती का शव मिला, परिजनों ने आनन-फानन किया अंतिम संस्कार
Updated Wed, 13 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
लापता युवती का शव मिला, आनन-फानन में किया अंतिम संस्कार
नूरपुर। तीन दिन से पूर्व लापता हुई युवती का शव गांव में तालाब के पास ईख के खेत में पड़ा मिला। युवती के परिजनों ने पुलिस को सूूचना दिए बिना आनन-फानन में उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती तीन दिन पूर्व लापता हो गई थी। युवती के परिजनों ने न तो उसकी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई और नहीं उसे तलाश करने का प्रयास किया। मंगलवार सुबह खेतों में काम करने गए किसानों ने गांव के पास स्थित तालाब के किनारे गन्ने के खेत में युवती का शव पड़ा देखा तो गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर युवती के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और शव को घर ले जाकर उसका आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार युवती का गांव के ही एक युवक से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। थाना प्रभारी सुमन कुमार ने मामले की जानकारी होने से इंकार किया है।