{"_id":"5b197aad4f1c1b53268b4bf2","slug":"111528396461-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड को गोली मारकर घायल किया, मेरठ रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होमगार्ड को गोली मारकर घायल किया, मेरठ रेफर
Updated Fri, 08 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होमगार्ड को गोली मारी, मेरठ रेफर
चांदपुर/जलीलपुर। चांदपुर से बाइक द्वारा जलीलपुर चौकी जा रहे होमगार्ड को तीन लोगों ने गोली मार दी। घायल को सीएससी स्याऊ से हायर सेंटर रेफर किया गया है। उसकी पत्नी ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
थाना हीमपुर दीपा के गांव गंधौर निवासी वीर सिंह होमगार्ड है। उसकी पत्नी सुरेश ने थाने में दी तहरीर में बताया कि बुधवार रात करीब पौने ग्यारह बजे उसके पति बाइक से चांदपुर से जलीलपुर चौकी जा रहे थे। जलीलपुर रोड पर गांव सैंदवार मंदिर के पास पहुंचने पर पहले से ही घात लगाए बैठे तीन बदमाशों ने बाइक रोक कर जान से मारने की नियत से तमंचे से उन पर फायर किए। इससे कमर पर गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में हिम्मत कर वीर सिंह बाइक सैंदवार बिजली घर तक ले जाकर गिर गए।
शोर मचाने पर बिजली घर से कर्मचारी आ गए, जिन्हें देखकर बदमाश भाग गए। सूचना मिलने पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को सीएचसी स्याऊ में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने बिजनौर के लिए रेफर कर दिया। हालत चिंताजनक होने के कारण बिजनौर से मेरठ के लिए रेफर कर दिया है। होमगार्ड की पत्नी ने तहरीर में बताया कि गांव के रविंद्र, अजय व शेर सिंह उसके पति से पुरानी रंजिश रखते हैं तथा उसके पति को कई बार जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। कोतवाली निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप गौतम ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।