फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   युवक की गोली मारकर हत्या

युवक की गोली मारकर हत्या

Wed, 30 May 2018 12:48 AM IST
Updated Wed, 30 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
युवक की गोली मारकर हत्या
स्योहारा (बिजनौर)। गांव महुपुरा में सोमवार की रात एक युवक की दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक की पत्नी ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक युवक के एक हत्यारोपी की पत्नी से अनैतिक संबंध थे, इसी के विरोध में युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गांव निवासी ताराचंद सैनी (35) अपने घर पर ही परचून की दुकान करता था। सोमवार रात करीब आठ बजे वह अपने घर से पूजा करने के लिए चामुंडा मंदिर पर गया था। काफी समय तक ताराचंद के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। मंदिर के बाहर चबूतरे पर उसका रक्तरंजित शव पड़ा मिला। उसको गोली मारी गई थी। हत्या का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर थानाध्यक्ष अरिहंत कुमार सिद्धार्थ पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को उठाने का प्रयास किया तो गांव की महिलाएं जीप के सामने जमीन पर लेट गईं। महिलाएं हत्यारोपियों को तुरंत गिरफ्तारी करने पर मांग पर अड़ गईं।
विज्ञापन

सीओ अर्चना सिंह ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। ताराचंद की पत्नी नीरज ने गांव के राकेश, नरेंद्र और उसे पिता ओमप्रकाश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष अरिहंत कुमार के मुताबिक राकेश और ताराचंद दोस्त थे। राकेश की पत्नी से ताराचंद के अनैतिक संबंध थे। दो साल पहले ताराचंद के दादा की मौत हो गई थी। ओमप्रकाश ताराचंद का चाचा है। ताराचंद ने ओमप्रकाश और उसके पुत्र नरेंद्र पर दादा की हत्या का आरोप लगाया था। जबकि वृद्ध की मौत हार्ट अटैक से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तक से ओमप्रकाश और उसका पुत्र नरेंद्र ताराचंद से रंजिश रखते थे। ताराचंद की हत्या के लिए राकेश, ओमप्रकाश और नरेंद्र एक हो गए। उन्होंने ताराचंद की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी नरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। मंगलवार सुबह मृतक के परिजन रघुवेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह, सोनू, अमर सिंह, दयाराम, तेजपाल, मृतक की पत्नी नीरज, मुन्नी, कुसुम, बाला, गोमती आदि थाने पहुंचे और थानाध्यक्ष से आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। थानाध्यक्ष के आरोपियों के साथ कोई नरमी न बरते जाने और तुरत गिरफ्तार कर लेने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed