{"_id":"5a4bcff44f1c1b1c198b483a","slug":"111514917876-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब माफियाओं पर नकेल कसने की तैयारी शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब माफियाओं पर नकेल कसने की तैयारी शुरू
Updated Wed, 03 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच शराब माफिया की संपत्ति होगी जब्त
बिजनौर।
शराब माफिया पर पुलिस ने नकेल कसने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस शराब के अवैध कारोबार से खरीदी गई इनकी संपत्ति को जब्त करेगी। पांच शराब माफिया की संपत्ति को चिह्नित कर लिया गया है।
जिले में अवैध शराब का कारोबार खूब फलफूल रहा है। कई माफिया ने इस कारोबार के जरिये अकूत संपत्ति अर्जित कर ली है। माफिया गैर राज्यों से चोरी छिपे सस्ते दामों में शराब लाकर बेचते हैं और कुछ ही दिनों में अमीर बन जाते हैं। सूबे में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद शराब माफिया पर नकेल कसने की तैयारी शुरू कर दी गई है। जांच कराकर वे शराब माफिया चिह्नित किए गए जो शराब के अवैध कारोबार से बड़े लोग बन गए। ऐसे पांच माफिया पुलिस ने चिह्नित किए गए हैं। इन माफिया पर गैंगस्टर लगाने के बाद इनकी संपत्ति जब्त करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। सबसे पहले पुलिस मंडावर थाने के गांव तिमरपुर निवासी शराब माफिया अमित उर्फ मोंटी और उससे जुड़े चार अन्य माफिया की संपत्ति जब्त करेगी। एसपी प्रभाकर चौधरी के मुताबिक शराब माफिया की संपत्ति जब्त की जा रही है, पहले पांच लोगों पर कार्रवाई होगी। अब जिले में कोई भी शराब माफिया अवैध कारोबार नहीं कर सकेगा।