फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   तालाब में गिरने से तीन साल की मासूम की मौत

तालाब में गिरने से तीन साल की मासूम की मौत

Sun, 26 Nov 2017 12:06 AM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
तालाब में गिरने से तीन साल की मासूम की मौत
हल्दौर। पैजनियां गांव में खेलते समय तीन साल की मासूम की तालाब में डूबने से मौत हो गई। गांववासियों ने तालाब की चारदीवारी कराने के लिए हंगामा किया व प्रशासन ने तालाब की चारदीवारी कराने की मांग की है। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव पैजनियां निवासी प्रमोद सैनी का घर वाल्मीकि बस्ती में तालाब के पास है। प्रमोद सैनी का परिवार कही काम से गया हुआ था, घर पर निधि व उसकी बहन अवनी साढ़े चार साल ही घर पर थी। इस दौरान तीन साल की पुत्री निधि शनिवार की दोपहर अपनी बहन अवनी के साथ घर के बाहर खेल रही थी। खेलते खेलते वह तालाब के किनारे पर पहुंच गई और पैर फिसलने से तालाब में गिर गई। तालाब पानी से भरा था। कुछ देर बाद प्रमोद सैनी व उसकी पत्नी घर पहुंचे। उन्होंने अपनी पुत्री की तलाश की लेकिन पुत्री का कहीं नही पता चला। निधि के लापता होने की खबर से गांववासी घर पर जमा हो गए। गांव के लोगों को थोड़ी देर बाद निधि का शव तालाब में तैरता देखा। गांव के युवकों ने तालाब में कूदकर उसके शव को बाहर निकाला। गांववासियों ने तालाब की चारदीवारी को लेकर काफी देर तक हंगामा किया, कुछ देर बाद ग्रामीण स्वयं शांत हो गए। उन्होंने तालाब की चारदीवारी कराने की प्रशासन की मांग की। परिजनों ने बताया कि खेलते समय उनकी बेटी तालाब में गिर गई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed