फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दबोचा चोरों का गैंग

पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दबोचा चोरों का गैंग

Wed, 13 Sep 2017 12:44 AM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दबोचा चोरों का गैंग
बिजनौर। शहर कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान चोरों के गैंग को दबोच लिया। गैंग के चार सदस्यों से पुलिस ने स्कूलों से चोरी किए बर्तनों के अलावा चोरी का अन्य सामान बरामद किया है। गैंग के चार अन्य सदस्यों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

एसपी अतुल शर्मा के मुताबिक शहर कोतवाली पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत झालू रोड पर चार व्यक्तियों को रोका। चारों पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। जिन्हें घेराबंदी करके दबोच लिया गया। चारों में हल्दौर थाने के गांव खारी निवासी गुलफाम और शमशाद, शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव लड़ापुरा निवासी रियासत एवं कालका वाला फार्म निवासी सतनाम शामिल है। पुलिस ने पकड़े गए गैंग से दो तमंचे, दो चाकू के अलावा उनकी निशानदेही पर किरतपुर मार्ग पर सीमेंट पाइप फैक्ट्री के पीछे झाड़ियों में छिपा कर रखे चोरी के सामान में 27 हजार 500 रुपये, चार जोड़ी पाजेब, एक जोड़ी बुंदे, गले का हार, लक्ष्मी गणेश की मूर्ति, मोबाइल, तीन कूकर, दो मग, दो चमचे, चार कटोरी, 19 गिलास, 13 प्लेट, 25 चम्मच, एक टंकी, दो भगोने, एक गैस सिलेंडर आदि सामान बरामद किया। पकड़े गए गैंग ने दो अगस्त को फरीदपुर के सरकारी स्कूल की रसोई, तीन अगस्त को गांव फरीदपुर मीरा के सरकारी स्कूल से बर्तन और सिलेंडर, 16 अगस्त को गांव पेदी में खिड़की काटकर नगदी जेवर, तीन सितंबर को बिजनौर की दयालकुंज कॉलोनी के एक मकान से दस हजार रुपये के जेवर, पांच जुलाई को गीता नगरी में बंद मकान के ताले तोड़कर जेवर एवं नगदी, 16 जुलाई को ज्ञान विहार कॉलोनी में घर से चुराया मोबाइल, जेवर एवं दस हजार की नगदी चोरी करना कबूल किया है। चोरों ने अपने फरार चार साथियों के नाम भी पुलिस को बताए हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हैं। एसपी ने गैंग को पकड़ने वाली टीम में शामिल दरोगा नितिन कुमार, शरद पंवार, देवेंद्र सिंह, अवनीश कुमार समेत पूरी टीम को पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। पकड़े गए गैंग पर कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed