फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   झील पर कब्जा कर गन्ना बोने का आरोप

झील पर कब्जा कर गन्ना बोने का आरोप

Fri, 01 Sep 2017 12:08 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
झील पर कब्जा कर गन्ना बोने का आरोप
नींदडू़। ग्रामवासियों ने कई किसानों पर झील की करीब पैंतीस बीघा भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर उसमें गन्ना बोने का आरोप लगाते हुए मौका मुआयना कर भूमि कब्जामुक्त कराने तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान गुलजार अहमद, शराफत हुसैन, मो.अफसर, शमशुलहुदा, निशात अहमद, साबिर अली, अनीस अहमद, वकील अहमद, महताब अली, महबूब अली तथा हाफिज मुस्तुफा आदि ने जिलाधिकारी को प्रेषित शिकायत में गांव के कई किसानों पर लगभग 35 बीधा क्षेत्रफल की झील पर अवैध कब्जा कर उसमें गन्ना बोने का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा गया है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने अधिकारियों को सरकारी भूमि पर काबिज लोगों से भूमि खाली कराने के आदेश दे रखे हैं। बावजूद कई किसानों ने झील की भूमि को अवैधानिक तरीके से अपने कब्जे में लेकर उसमें गन्ना बो दिया है। उन्होंने सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने व कराने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के तहत उन्हें दंडित किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed