{"_id":"599736064f1c1b2a5f8b4c9e","slug":"111503081990-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकब लगाकर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकब लगाकर चोरी
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
हल्दौर। गांव नांगलजट निवासी मूला सिंह बुधवार की रात अपने परिजनों के साथ घर के बरामदे में सोया हुआ था। मूला सिंह के अनुसार चोरों ने रात में ही मकान में पीछे नकब लगा कर संदूक से नौ हजार रुपये की नकदी, एक तोला सोने की चेन और करीब आधा किलो चांदी से निर्मित आभूषण चोरी कर लिए। सुबह जागने पर मकान स्वामी को घटना का पता चला। पीड़ित ने बृहस्पतिवार को थाने पहुंचकर मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पति के विरुद्घ शिकायत
स्योहारा। एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर पति के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। बताया कि उसकी शादी 22 वर्ष पूर्व सहसपुर के एक व्यक्ति से हुई थी। उसकी सात संतान हैं। पति आशिक मिजाज है। अब तक छह अन्य औरतों से विवाह कर चुका है। इनको कुछ दिन रखने के बाद अन्य व्यक्तियों को सौंप देता है। इस चक्कर में अपने बच्चों और पत्नी को परेशान रखता है। मारपीट करता है घर से निकाल देता है। कार्रवाई की मांग की है।