{"_id":"5942d4eb4f1c1b96218b47b7","slug":"111497552107-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरो ने युवक को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरो ने युवक को गोली मारी
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरो ने युवक को गोली मारी
नगीना (बिजनौर)। गांव धर्मशानंगली में किसान की बुग्गी ले जा रहे चोरों ने एक युवक को तमंचे से गोली मारकर घायल कर दिया। इसके बाद चोर बुग्गी छोड़कर भाग निकले।
गांव धर्मशानंगली निवासी बलवीर सिंह ने नगीना थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसके मकान के नीचे उसकी बुग्गी खड़ी थी। रात करीब दो बजे पड़ौस का बबलू छत पर लेटा मोबाइल चला रहा था। उसी समय बबलू को बुग्गी ले जाने की आहट हुई तो उसने चोरों को ललकारा और शोर मचा दिया। चोरों ने ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख बबलू पर फायर किया और फरार हो गए। बबलू के दाहिने हाथ में छर्रे लगे हैं। ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। घायल को नगीना सीएचसी पर भर्ती कराया गया, जहां से उसे बिजनौर रेफर कर दिया गया। बलवीर ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।