{"_id":"5c6317d6bdec221181373ccd","slug":"101549998038-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 90 हजार ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 90 हजार ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी दिलाने के नाम पर 90 हजार ठगे
नगीना। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लोगों ने एक व्यक्ति से 90 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसपी से की। एसपी के निर्देश पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
जनपद शामली के गांव जलालाबाद निवासी मोहम्मद तसलीम ने एसपी संजीव त्यागी को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि नगीना के मोहल्ला सरायमीर निवासी इदरीस व नगीना के ही मोहल्ला पटेरी निवासी फरमान व उस्मान ने मिलकर कुवैत नौकरी दिलाने के नाम पर 90 हजार ले लिए और उसे वेल्डिंग की नौकरी के लिए कुवैत भेज दिया, जब वह कुवैत पहुंचा तो उसे वेल्डिंग की नौकरी मिली और न ही उसे पैसे दिए गए। इसकी जानकारी उसने परिजनों को दी। परिजनों ने उसे घर वापस आने के लिए कहा, लेकिन पैसे नहीं होने के कारण उसे काफी परेशानी उठानी पड़ी। कुछ समय बाद कुवैत पुलिस ने उसे घर भेजा। वह मुंबई एयरपोर्ट से किसी तरह से घर पहुंचा। पीड़ित ने ठगी करने वाले तीन लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी एसके सिंह ने इसकी पुष्टि की है।