{"_id":"5c169eaebdec22570a3b8c4e","slug":"101544986286-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर के नीचे दबकर चालक की मौत
नूरपुर। स्योहारा मार्ग पर गांव ढीकली के पास एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटने से उसके नीचे दबकर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। परिजन बिना कोई कार्रवाई किए शव को अपने साथ ले गए।
गांव धमरौला निवासी कपिल यादव अपने ट्रैक्टर से किराए पर गेहूं बुवाई का काम करता था। रविवार की शाम वह गांव ढीकली में गेहूं बोने जा रहा था। स्योहारा रोड पर ढीकली अड्डे के पास उसका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया और ट्रैक्टर चला रहा कपिल (30) उसके नीचे दब गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह से ट्रैक्टर के नीचे से उसे निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को मामले की सूचना दी। कपिल की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस से मामले में कोई कानूनी कार्रवाई करने से मना कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने शव को उन्हें सौंप दिया। मृतक कपिल के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। उसकी मौत से उसकी पत्नी शशिबाला और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।