फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पुलिस ने तीन किशोरो के अपहरण के आरोपी को दबोचा

पुलिस ने तीन किशोरो के अपहरण के आरोपी को दबोचा

Sun, 09 Sep 2018 12:11 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने तीन किशोरो के अपहरण के आरोपी को दबोचा
पुलिस ने तीन किशोरों के अपहरण के आरोपी को दबोचा
विज्ञापन

शेरकोट। तीन किशोरों के अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी ने पैसे नहीं होने पर तीनों बच्चों को होटल पर मजदूरी पर लगा दिया था। उसने होटल मालिक से बच्चों की मजदूरी के बदले में पैसे ले लिए थे। बच्चों को मजदूरी की होटल मालिक से रकम लेने के बाद वह वहां से भाग निकला था। पुलिस ने तीनों किशोरों को परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

पुलिस के मुताबिक रकम के लालच में तीन किशोरों का एक सप्ताह पहले देवरिया जिले के गांव केवथलिया निवासी सुदामा ने अपहरण किया था। वह तीनों किशोरों को बहला फुसलाकर हरिद्वार घुमाने के बहाने लेकर चल गया। किशोर भी सुदामा की बातों में आकर उसके साथ चले गए। सुदामा ने हरिद्वार पहुंचकर दो तीन दिन तक बच्चो को घुमाया। इसके बाद बच्चों को मजदूरी पर लगाने का प्लान बनाया। इस दौरान उसे एक होटल मालिक मिल गया। उसने तीनों बच्चों को अपना पुत्र बताकर होटल पर मजदूरी के लिए लगा दिया। होटल मालिक से वह तीनों किशोरों की एक माह की मजदूरी की रकम लेकर हरिद्वार से निकल गया। इस दौरान जब किशोरों को पता लगा कि सुदामा उसे मजदूरी पर लगाकर गया है तो वह परेशान हो गए। मौका पाकर तीनों बच्चे आपस में रणनीति बनाकर होटल से भाग निकले। हरिद्वार से वह किसी माध्यम से ट्रेन में बैठकर शेरकोट पहुंच गए। किशोरों के शेरकोट पहुंचने पर परिजनों व पुलिस ने राहत की सांस ली। बच्चों के पिता ने आरोपी सुदामा के खिलाफ अपहरण की पुलिस को तहरीर दे रखी थी। शनिवार को पुलिस ने आरोपी सुदामा निवासी देवरिया थाना बैराज ग्राम केवथलिया को शेरकोट चुुंगी से दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी सुदामा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसका चालान कर दिया है।। एसओ पंकज तोमर का कहना है कि तीनों किशोर परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed