फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   चोरों ने प्रभारी चिकित्साधिकारी का आवास खंगाला

चोरों ने प्रभारी चिकित्साधिकारी का आवास खंगाला

Tue, 24 Apr 2018 12:24 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने प्रभारी चिकित्साधिकारी का आवास खंगाला
नजीबाबाद। चोरों ने राजकीय महिला चिकित्सालय की प्रभारी चिकित्साधिकारी के आवास से लाखों रुपये मूल्य के आभूषण और हजारों की नगदी चोरी कर ली। सरकारी अस्पताल में स्थित आवास में दिनदहाड़े चोरी से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. कुमुद सोमवार दोपहर दो बजे महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर वापस आवास पर पहुंचीं तो मुख्य दरवाजे पर लगा ताला टूटा मिला। उन्होंने भीतर पहुंचकर देखा तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला। अलमारी में रखे सोने के आभूषण और नगदी गायब मिली। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को डॉ.कुमुद ने बताया कि वे सुबह अस्पताल गई थीं। थकान होने पर दोपहर 1:15 बजे आवास पर रिफ्रेश होकर वापस अस्पताल चली गई थीं। दोपहर दो बजे ड्यूटी से लौटीं तो चोरी का पता चला।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 45 मिनट के भीतर हुई चोरी में आभूषण और नगदी के अलावा एक पर्स भी चोरी गया है, जिसमें उनका एटीएम कार्ड, आधार कार्ड और पैन कार्ड भी था। घटना की तहरीर मिलने पर पुलिस छानबीन में जुट गई। अस्पताल परिसर में स्थित डॉक्टर के आवास पर दिनदहाड़े चोरी की घटना से स्वास्थ्य कर्मियों और आसपास रह रहे परिवारों में हड़कंप मच गया। पुलिस को अस्पताल परिसर में सीसीटीवी कैमरा नहीं मिला। चोरी की घटना का खुलासा पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed