फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   कादराबाद में एक ही रात में मंदिर और प्राथमिक विद्यालय के ताले तोड़ हजारों की चोरी

कादराबाद में एक ही रात में मंदिर और प्राथमिक विद्यालय के ताले तोड़ हजारों की चोरी

Wed, 03 Jan 2018 12:02 AM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
कादराबाद में एक ही रात में मंदिर और प्राथमिक विद्यालय के ताले तोड़ हजारों की चोरी
अफजलगढ़ । गांव कादराबाद में सोमवार की रात मंदिर और प्राइमरी स्कूल में चोरी हो गई। मंदिर के पुजारी मगन सिंह गुसाईं ने बताया कि मंदिर में रोज सवेरे चार बजे जाते है।
विज्ञापन

मंगलवार को जब वह मंदिर में गए तो मंदिर के ताले टूटे थे। उन्होंने कमेटी के लोगों को चोरी की घटना के बारे में जानकारी दी। कमेटी के लोगों ने मौका मुुआयना कर पुलिस को घटना की सूचना दी। बताया गया कि चोर मंदिर से एक बैटरा, दान पात्र उठा कर ले गए। दान पात्र में करीब 12 हजार की नगदी थी। चोरों ने गांव के प्राथमिक विद्यालय को भी निशाना बनाया। ग्राम प्रधान पति दर्शन रावत और प्राइमरी विद्यालय की प्रधान अध्यापिका दर्शन कौर ने बताया कि चोर उनके विद्यालय के कार्यालय, रसोई घर के ताले तोड़ कर बर्तन, खाद्यान्न गेहूं और चावल के दो बोरे चोरी कर ले गए। पुलिस ने चोरी की घटना के संज्ञान में होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed