फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मुसलिम छात्रों ने नही गाया वंदेमातरम

मुसलिम छात्रों ने नही गाया वंदेमातरम

Thu, 17 Aug 2017 01:11 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
मुसलिम छात्रों ने नही गाया वंदेमातरम
राजा का ताजपुर। चौक बाजार में सामूहिक रूप से ध्वजारोहण के दौरान वंदेमातरम का मदरसे के छात्रों ने बहिष्कार कर दिया। वंदेमातरम गीत शुरू होते ही मदरसे के छात्र कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर चले गए। इसको लेकर मदरसे के शिक्षकों ने कार्यक्रम आयोजकों से विरोध भी जताया।
विज्ञापन

राजा का ताजपुर में प्रत्येक वर्ष चौक बाजार में सामूहिक रूप से ध्वजारोहण किया जाता है। स्वतंत्रता दिवस पर भी हुए कार्यक्रम में कस्बे के सभी स्कूलों के छात्र व शिक्षक मौजूद थे। ग्राम प्रधान सुरेश सैनी द्वारा ध्वजारोहण के बाद छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समापन से पूर्व छात्रों ने वंदेमातरम गाना शुरू किया तो कार्यक्रम में मौजूद मदरसा जमीयत-ए अरबी के छात्रों ने कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया। वे कार्यक्रम को बीच में ही छोड़कर चले गए। इस दौरान मदरसे के शिक्षकों एवं अन्य मुस्लिमों ने कार्यक्रम के आयोजकों से विरोध भी जताया कि जब प्रत्येक वर्ष वंदेमातरम गीत नहीं गाया जाता तो इस वर्ष क्यों यह प्रस्तुति दी गई। इस मामले को लेकर कस्बे में पूरे दिन चर्चा चलती रही। उधर, स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न स्कूलों एवं सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। चौक बाजार में ध्वजारोहण खंड विकास अधिकारी आलोक आर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed