{"_id":"596d06c94f1c1b1e518b47a4","slug":"101500317385-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा पर इलाके में लूट खसोट मचाने का लगाया आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरोगा पर इलाके में लूट खसोट मचाने का लगाया आरोप
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
अंश चैतन्य महाराज ने की दरोगा की शिकायत
बिजनौर।
ब्रह्म कृपा आश्रम विदुर कुटी के स्वामी अंश चैतन्य महाराज ने डीआईजी मुरादाबाद से ट्वीट के जरिये गंज चौकी पर तैनात दरोगा की शिकायत की है। उन्होंने दरोगा पर लूट-खसोट मचाने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है।
डीआईजी से की शिकायत में अंश चैतन्य महाराज ने कहा है कि गंज चौकी का दरोगा संदीप पंवार बिना पैसा लिए कोई काम नहीं करता है। बड़े लोगों से पैसा लेकर गरीब लोगों की जमीन पर कब्जा करा रहा है। भैंसा-बुग्गी में रेत ला रहे एक गरीब को बेरहमी से इसलिए पीटा कि उसने दरोगा को रुपये नहीं दिए। उनका कहना है कि दरोगा के आंतक से इलाके के लोग सहमे हैं। अंश चैतन्य महाराज के मुताबिक, डीआईजी ने उन्हें इस मामले में कार्रवाई कराने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने एसपी बिजनौर को इस मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।