फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   crime news

Bijnor News: साझीदार रहे डाॅक्टर ने रची अस्पताल संचालक की हत्या की साजिश

Sat, 07 Mar 2026 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
crime news
नगीना में डॉक्टर की हत्या करने के पकड़े गए हत्यारोपी। स्रोत पुलिस
बिजनौर। अस्पताल संचालक राजकुमार की हत्या की साजिश पूर्व साझीदार डॉ. नीरज ने रची। योजना के तहत डाॅ. नीरज के ड्राइवर ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। डॉ. नीरज ने अपने ड्राइवर विकास उर्फ छोटू को इसके लिए 10 लाख रुपये का लालच दिया था, जिसमें से दो लाख 20 हजार रुपये पहले दे दिए गए थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए हत्या का खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन


एसपी अभिषेक झा ने बताया कि पांच मार्च की शाम शिवालय हेल्थ केयर सेंटर के संचालक राजकुमार की विकास उर्फ छोटू ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी विकास खून की जांच रिपोर्ट दिखाने के बहाने राजकुमार के केबिन में घुसा था, यह जांच रिपोर्ट भी फर्जी थी।
विज्ञापन

बताया कि साल 2018 में डॉ. नीरज कुमार और राजकुमार गाजियाबाद के यथार्थ अस्पताल में काम करते थे। दोनों में गहरी दोस्ती हो गई। साल 2022 में डॉ. नीरज और राजकुमार पुत्र धर्मपाल निवासी थाना नंदग्राम गाजियाबाद ने मिलकर नगीना धामपुर मार्ग पर सुमित्रा अस्पताल खोल लिया। उस वक्त यह बात तय हुई कि अस्पताल से होने वाली आमदनी से पहले डॉ. नीरज का कर्ज चुकाया जाएगा लेकिन साल 2023 में बिना हिसाब किताब किए राजकुमार अलग हो गए और साल 2024 में राजकुमार ने अपना अलग अस्पताल खोल दिया। ऐसे में सुमित्रा अस्पताल में मरीजों की संख्या कम हो गई। राजकुमार के शिवालय हेल्थ केयर सेंटर में मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होने लगा। अस्पताल के कारोबार में घाटा होने और मरीजों की संख्या में कमी होने के कारण राजकुमार की हत्या कराने की योजना तैयार की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना के तहत डॉ. नीरज ने अपने ड्राइवर विकास उर्फ छोटू को 10 लाख रुपये का लालच दिया। दो लाख 20 हजार रुपये पहले दे दिए गए थे। इसके बाद आरोपी विकास ने आर्यन उर्फ राजन से सात हजार रुपये में तमंचा खरीदा। उक्त तमंचे से ही उसने गोली मारकर राजकुमार की हत्या कर दी थी।
नगीना पुलिस ने विकास उर्फ छोटू निवासी गांव तिबड़ी, आर्यन उर्फ राजन निवासी गांव मधी धामपुर और डा. नीरज कुमार निवासी गांव तिबड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एक तमंचा, दो कारतूस, दो लाख रुपये नकद और एक पिस्टल बरामद की है।
--------

हो गया काम.....फोन करके बोला था विकास
राजकुमार की गोली मारकर हत्या करने के बाद आरोपी विकास ने डॉ. नीरज को फोन किया और काम पूरा होने जाने की जानकारी दी थी। बताया गया कि शूटर विकास अस्पताल में यह समझकर पहुंचा था कि अब सिर्फ राजकुमार ही होंगे, मगर अस्पताल में स्टाफ के कई लोग मिले, जिसके चलते वह अपनी बाइक भी मौके पर ही छोड़ गया था।

एक सप्ताह पहले किया था होली के बाद हत्या का वादा
सुमित्रा अस्पताल खुलने के बाद से ही विकास वहां पर गाड़ी चलाता था। छह महीने पहले योजना तैयार कर ली गई थी। बदले में डॉ. नीरज कुमार ने दो लाख रुपये भी अपने ड्राइवर विकास को दिए थे। 10 लाख रुपये में सौदा किया। बाकी बची रकम केस लड़ने और जमानत आदि पर खर्च होनी थी। सौदा करने के बाद भी विकास ने हत्या की वारदात को अंजाम नहीं दिया और टालता रहा। एक सप्ताह पहले डॉ. नीरज ने तंज कसा कि तुझसे नहीं हो पाएगा, जिसके बाद विकास ने वादा किया था कि होली के बाद वह काम कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed