{"_id":"622106ea60a96501cb7342ba","slug":"crime-branch-will-investigate-swati-murder-case-bijnor-news-mrt579133257","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम ब्रांच करेगी स्वाति हत्याकांड की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्राइम ब्रांच करेगी स्वाति हत्याकांड की जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम ब्रांच करेगी स्वाति हत्याकांड की जांच
बिजनौर। स्वाति हत्याकांड की गुत्थी अभी तक सुलझ नहीं सकी। उधर मामले की जांच शहर कोतवाली पुलिस से हटाकर क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने स्वाति हत्याकांड की जांच क्राइम ब्रांच से कराने के आदेश जारी किए हैं।
शहर कोतवाली के गांव मंगोलपुरा में 26 दिसंबर की रात पूर्व प्रधान रावेंद्र सिंह की पत्नी स्वाति की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने ससुर की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया। शहर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही थी। सूत्रों की मानें तो शहर कोतवाली पुलिस हत्याकांड की कड़ियां सुलझा चुकी थीं। अब सिर्फ आरोपियों का गिरफ्तार होना बाकी था, उधर मामले में स्वाति के परिजनों एएसपी सिटी से मुलाकात कर गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया था। सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता ने बताया कि स्वाति हत्याकांड की जांच अब क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है। अभी तक शहर कोतवाली पुलिस ही विवेचना कर रही थी।