फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Cricket's maiden's debut

क्रिकेट के महासमर का आगाज

Wed, 09 May 2018 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 09 May 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
Cricket's maiden's debut
बिजनौर क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के शुभारंभ पर खिलाड़ियों से परिचय लेते डीएम अटल कुमार राय। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में  आज से 16 मई तक नेहरू स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में आयोजित द्वितीय बिजनौर क्रिकेट लीग का उद्घाटन बुधवार को डीएम अटल कुमार राय और एसपी उमेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया गया। लीग के संयोजक नागेंद्र सारस्वत, संजीव कुमार ने डीएम, एसपी और स्पोर्ट्स ऑफिसर का बुके, कैप भेंट कर स्वागत किया। लीग का पहला मुकाबला दबंग बिजनौर और प्रिताशीष के बीच हुआ। इसमें दबंग बिजनौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। दबंग बिजनौर में प्रिताशीष लायंस को 25 रन से हरा दिया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी बिजनौर दबंग की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 139 रन बनाए। टीम की ओर से अर्पित ने 55, अक्षय ने 25, शुभम ने 16 रन बनाए। जबकि प्रिताशीष की ओर से ओशो ने दो, कप्तान शानू, कैफ ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में प्रिताशीष लायंस ने 20 ओवर में सात विकेट पर 114 रन बनाए। दबंग बिजनौर ने इस तरह से 25 रनों से मैच जीत लिया। प्रिताशीष की ओर से खेलने उतरे ओशोमोहन ने 55, हेमेंद्र ने 17 रन बनाए। कप्तान डॉ. शारिक, साजिद व विशाल ने दो-दो विकेट लिए।  
विज्ञापन

अंपायर संजीव कुमार, चितवन शर्मा, स्कोरर शुभम मलिक रहे। मैन ऑफ द मेच अर्पित को घोषित किया गया। बृहस्पतिवार को पहला मैच सुबह आठ बजे से पीके पैंथर और मदनलाल बिजनौर स्टार, दूसरा मैच बेसिक वारियर्स और स्योहारा लायंस के बीच खेला जाएगा।  इससे पूर्व हुए उद्घाटन कार्यक्रम में डीएम ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन समय-समय पर होते रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि खेलने से शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार की बीमारियां दूर होती हैं। क्लब के सचिव नागेंद्र सारस्वत ने बताया कि इस लीग में आठ टीम प्रतिभाग करेंगी। इनमें दबंग बिजनौर, प्रिताशीष लायंस, मदन लाल बिजनौर स्टार, स्योहारा लायंस, पीके पैंथर्स, बेसिक वारियर्स, जफर टाइगर्स, एफडीसी टीम शामिल है। पर प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह, क्लब अध्यक्ष डॉ. एके अग्रवाल, रजनीश अग्रवाल, डॉ. अशोक चौधरी, मानव सचदेवा, नमन गुप्ता, डॉ. सूर्यमणि रघुवंशी, दीपक अग्रवाल, अनमोल सक्सेना, राजेंद्र सिंह, गयासु मगन चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed