{"_id":"61268e4b8ebc3e7a103bc126","slug":"cricketer-meghna-singh-s-mother-and-grandmother-honored-bijnor-news-mrt553335190","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेटर मेघना सिंह की माता और दादी हुईं सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेटर मेघना सिंह की माता और दादी हुईं सम्मानित
विज्ञापन
बिजनौर में नेहरू रूटेडियम में भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन होने पर मेघना की दादी को मिठाई खिल
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेटर मेघना सिंह की माता और दादी हुईं सम्मानित
बिजनौर। बिजनौर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से जनपद की मेघना सिंह का भारतीय क्रिकेट टीम में चयन होने पर खिलाड़ियों और एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। इस दौरान उसके माता-दादी और अन्य परिजनों का मिठाई खिलाकर और बुके देकर सम्मानित किया गया।
बुधवार को नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम का माहौल काफी उमंग भरा रहा। जिस स्टेडियम से मेघना सिंह ने क्रिकेट की बारीकियां सीखकर यह मुकाम हासिल किया है वहां बेहद ही खुशी का नजारा रहा। इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों, सदस्यों और प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह ने उनकी दादी आशा देवी और माता रीना देवी को मिठाई खिलाकर स्वागत किया। साथ ही मेघा के उज्ज्वल भविष्य की। यूपीसीए के जिला कोषाध्यक्ष नागेंद्र कुमार सारस्वत ने बताया कि बिजनौर जिले से पहली बार किसी महिला क्रिकेटर का चयन सीनियर स्तर पर हुआ है। उन्होंने बताया कि मेघना ने नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में ही क्रिकेट के गुर सीखकर मंजिल हासिल की है। इस अवसर पर एसोसिएशन की ओर से मेघना की माता-पिता को स्टेडियम में सम्मानित करने के लिए आमंत्रित किया गया था। करीब साढ़े पांच बजे स्टेडियम पहुंचे उसकी माता रीना देवी और दादी आशा सिंह अन्य परिजनों के साथ को एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. एके अग्रवाल द्वारा सम्मानित किया गया।
मेघना की दादी ने कहा कि उनकी पोती ने अपने जिले का नाम देश भर में रोशन किया है। उन्हें मेघना पर गर्व है। माता रीना देवी ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी को पढ़ाई के साथ-साथ खेलने से भी नहीं रोका। वह रोजाना 25 किलोमीटर की दूरी तय कर नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में आती थी। उन्होंने कभी भी उसे हिम्मत नहीं हारने दी और बुलंद हौसले लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। सभी माता-पिता को अपनी बेटियों को जिस क्षेत्र में वे चाहें उन्हें आगे बढ़ने के लिए उनका मनोबल बढ़ाना चाहिए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह, एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. एके अग्रवाल, सचिव लक्ष्यराज त्यागी, कोषाध्यक्ष नागेंद्र कुमार सारस्वत, सह सचिव दीपक भटनागर, संजीव कुमार, मीडिया प्रभारी मानव सचदेवा सहित खिलाड़ी आदि मौजूद रहे।