फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Create a spirit of nationalism among children Teacher: Chetan Chauhan

बच्चों में राष्ट्रवाद की भावना पैदा करें शिक्षक:चेतन चौहान

Fri, 12 Jul 2019 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Create a spirit of nationalism among children Teacher: Chetan Chauhan
बच्चों में राष्ट्रवाद की भावना पैदा करें शिक्षक: चेतन चौहान
विज्ञापन

शिक्षकों की समस्याएं मुख्यमंत्री के सामने रखने की बात कही
वित्तविहीन प्रबंधक व शिक्षक जनपदीय सम्मेलन आयोजित
फोटो
बिजनौर। वित्तविहीन प्रबंधक व शिक्षक जनपदीय सम्मेलन मेें मुख्य अतिथि खेल विभाग के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि शिक्षक बच्चों में राष्ट्रवाद की भावना उत्पन्न करें। स्कूल से कोई बच्चा शिक्षित होकर ही नहीं राष्ट्रभक्त होकर भी निकले। कहा कि शिक्षकों की समस्याओं पर सरकार का पूरा ध्यान है। वे शिक्षकों की समस्याओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने रखेंगे।
एक बैंक्वेट हॉल में हुए कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि शिक्षक समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि वित्त विहीन शिक्षकों की समस्याओं पर सरकार का पूरा ध्यान है। इन्हें खत्म करने के लिए एक समिति बनाने पर विचार किया जा रहा है। समिति शिक्षकों की समस्या व उनके समाधान दोनों की एक रिपोर्ट बनाएगी। इस रिपोर्ट को मुख्यमंत्री के सामने रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षक स्कूलों में पढ़ाई के साथ साथ खेलों पर भी पूरा ध्यान दें। अब स्कूलों से भी अच्छे खिलाड़ी निकलकर सामने आ रहे हैं। शिक्षक ऐसे खिलाड़ियों को तराशने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। विशिष्ट अतिथि एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त ने कहा कि वह स्वयं भी शिक्षक हैं और शिक्षकों की समस्याओं को भली भांति जानते हैं। बिजनौर जिले से उनका बहुत लगाव है। बिजनौर जिले की समस्याओं को वह शासन तक पहुंचाएंगे। शिक्षकों के हित के लिए जो भी कार्य होंगे उन्हें पूरा कराने का भरसक प्रयास करेंगे। पूर्व एमएलसी डा.हरि सिंह ढिल्लो ने वित्त विहीन शिक्षकों को पूर्ण कालिक शिक्षक का दर्जा दिलाने की जोरदार वकालत की। उन्होंने मंत्री चेतन चौहान के सामने प्रबंधकों व शिक्षकों की समस्याओं को उठाया तथा समस्याओं का निस्तारण कराने का आह्वान किया। वित्त विहीन शिक्षकों के प्रांतीय महामंत्री डा.इंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि शासन द्वारा शिक्षकों को मानदेय के रूप में 15 हजार रुपये मानदेय प्रबंधकों पर थोपना गलत है। शासन स्वयं ही इन शिक्षकों को पूर्ण कालिक शिक्षक का दर्जा दे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा.जयपाल सिंह व्यस्त व संचालन अजयपाल सिंह ने किया। कार्यक्रम में संरक्षक सुरेंद्र प्रकाश भटनागर, आदेश कुमारी, जसवीर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, चंद्रभान सिंह, संध्या सिंह, सरदार संजीव सिंह, दिनेश शर्मा, डीआईओएस राजेश कुमार, डा.बीरबल सिंह, आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन

शिक्षक विधायक चुनाव की अलख जगा गए मंत्री
मुरादाबाद बरेली मंडल शिक्षक विधायक सीट पर अगले साल मार्च में चुनाव होना है। वित्त विहीन प्रबंधक शिक्षक जनपदीय सम्मेलन में इस चुनाव के संबंध में वक्ताओं ने खूब चर्चा की। डा.हरि सिंह ढिल्लो को पूरी शिद्दत के साथ एमएलसी का चुनाव लड़ाने पर जोर दिया। साथ ही शिक्षकों की समस्याओं को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने के लिए खेल मंत्री व एमएलसी डा.जयपाल सिंह व्यस्त का ध्यान भी आकर्षित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेमीफाइनल में हार पर अफसोस
कैबिनेट मंत्री व भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी चेतन चौहान ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में हार पर अफसोस जताया। उन्होंने कहा कि हार जीत खेल का हिस्सा है। हमें इससे सबक लेकर आगे बढ़ना होगा।

स्टेडियम की समस्याएं रखीं
जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह ने मंत्री चेतन चौहान के सामने नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम से जुड़ी समस्याएं रखीं। मंत्री से कबड्डी का इनडोर हॉल बनवाने की मांग की। कहा कि जिले में कबड्डी का रुतबा है। जिले के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमा रहे हैं। शूटिंग रेंज को शोपीस बताकर कोच की नियुक्ति कराने की मांग की। मंत्री से स्टेडियम का निरीक्षण करने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed