{"_id":"621d16dff4d54147f00a1aa0","slug":"crane-helper-dies-due-to-electrocution-bijnor-news-mrt578752787","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रेन के हेल्पर की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रेन के हेल्पर की करंट लगने से मौत
विज्ञापन
बिजनौर में करंट से हेल्पर की मौत के बाद क्रेन के पास खड़ी पुलिस।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रेन के हेल्पर की करंट लगने से मौत
बिजनौर। सड़क किनारे रखा खोखा हटा रही क्रेन के हेल्पर की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रात में खोखा हटवाने की वजह से यह हादसा हुआ।
बिजनौर शहर में शक्ति चौराहे से जजी मार्ग की तरफ एक खोखा रखा हुआ था। जिसमें फलों का जूस मिलता था। बताया गया कि इस खोखे में जूस बेचने वाला कांवड़ लेने गया हुआ था। खोखे को लेकर विवाद भी बना हुआ था। जूस बेचने वाले की गैर मौजूदगी में रविवार शाम खोखा हटाया जाने लगा, इसके लिए क्रेन बुलाई गई थी। क्रेन ने खोखा हटाकर अलग रख दिया। इसी बीच क्रेन सड़क किनारे गुजर रही उच्च क्षमता की बिजली लाइन के संपर्क में आ गई। क्रेन पर करंट उतर आया। जिससे क्रेन के हेल्पर आनंद (19) पुत्र मुन्नू निवासी दयालवाला की मौत हो गई। रात में काफी देर तक मौके पर हंगामा होता रहा। पुलिस भी मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि करंट लगने से क्रेन के हेल्पर की मौत हुई है। हालांकि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।