फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Cracks on newly constructed fourlane highway

नवनिर्मित फोरलेन हाईवे पर आईं दरारें

Sun, 10 Jul 2022 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Cracks on newly constructed fourlane highway
नजीबाबाद के मंडावली क्षेत्र में फोरलेन हाइवे में आई दरार। - फोटो : NAZIBABAD
नवनिर्मित फोरलेन हाईवे पर आईं दरारें
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। करोड़ों रुपये की लागत से बनाए जा रहे फोरलेन हाईवे पर कई स्थानों पर दरारें आने से विभाग में हड़कंप है।
काशीपुर से हरिद्वार फोरलेन हाइवे का निर्माण काफी समय से चल रहा है। नजीबाबाद क्षेत्र में हाईवे निर्माण की गुणवत्ता को लेकर विभाग की चिंताएं बढ़ रहीं हैं। नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर मंडावली के निकट नवनिर्मित फोरलेन हाईवे पर 100 मीटर के फासले पर दो जगह मोटी दरारें आने से विभाग में हड़कंप है। बताया जाता है कि अकबराबाद से नजीबाबाद के बीच पूर्व में भी कई स्थानों पर निर्माण कार्य के चलते मार्ग धंसने और दरारें आने की शिकायतें सामने आई थीं। निर्माण कंपनी के ठेकेदारों की उदासीनता मंडावली क्षेत्र में निर्माणाधीन हाईवे से एक बार फिर उजागर हुई है।
मंडावली से नजीबाबाद दिशा में फोरलेन हाईवे दो स्थानों पर धंसने से लगभग 20 से 25 फीट दूरी तक नवनिर्मित हाइवे में दरारें आई हैं। लगभग 100 मीटर के फासले पर दो स्थानों पर दरारें आने निर्माण गुणवत्ता की दृष्टि से चिंता का विषय है। मंडावली से नजीबाबाद दिशा में लगभग एक से दो किलोमीटर के बीच जिस स्थान पर हाइवे पर दरारें आईं हैं उससे कुछ फासले पर पुल निर्माण कार्य चल रहा है। हाईवे निर्माणाधीन कंपनी से संबंधित ठेकेदारों ने भारी वाहनों के आवागमन के चलते मार्ग पर दरारें आने की स्थिति को गंभीरता से नहीं लिया। हाईवे अथॉरिटी के उच्चाधिकारियों को मीडिया के माध्यम से करोड़ों की लागत से बन रहे फोरलेन हाइवे पर दरारें आने की जानकारी मिली।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक ने लिया जायजा
नजीबाबाद। एनएच-74 हाईवे अथॉरिटी के परियोजना निदेशक डॉ.बीपी पाठक ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर निर्माणाधीन हाईवे में आई दरारों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर हाईवे में दरारें आई हैं, उसके कारणों की जांच की जाएगी। परियोजना निदेशक ने हाल ही में वर्षा के चलते क्षेत्र से पानी के भारी बहाव से प्रथम दृष्टया हाईवे पर दरारें आने की आशंका व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed