फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cows are unable to get the benefit of the shelter

Muzaffarnagar News: आश्रय स्थल का नही मिल पा रहा गोवंश को फायदा

Sat, 01 Jul 2023 01:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 01 Jul 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Cows are unable to get the benefit of the shelter
खतौली। निराश्रित गोवंश को आश्रय स्थल नहीं मिल रहा है। गाेवंश किसानों के खेतों में विचरण कर फसल को बर्बाद कर रहे हैं। गंगनहर पर चीतल पार्क पर बनाया गया आश्रय स्थल बंदरों की आरामगाह बन गया है।
विज्ञापन

निराश्रित गोवंश से क्षेत्र के किसान परेशान है। फसलों को बचाए रखने के लिए किसान अधिकतर समय अपने खेतों पर बिता रहे है। इसके बाद भी निराश्रित गोवंश किसानों के खेतों में घुस जाते हैं। यह गोवंश इंसानों पर हमलावर होने लगे हैं। गोवंश के हमले में कई किसान घायल हो चुके हैं। विगत दिनों किसानों ने एकत्र होकर आवारा पशुओं को ब्लाक कार्यालय में बंद कर धरना प्रदर्शन किया था। इसके बाद एसडीएम से बात कर बीडीओ ने गंगनहर स्थित चीतल पार्क को गोवंश आश्रय स्थल बनाया था।
विज्ञापन

कुछ गोवंश वहां पर पहुंचाए गए थे। वहां पर गोवंश की कोई देखभाल नहीं हुई। जिस कारण वह वहां पर ठहर नहीं सके। इस समय चीतल पार्क गोवंश आश्रय स्थल में एक भी निराश्रित गोवंश नहीं है। यह स्थल बंदरों की आरामगाह बना हुआ हैं। एसडीएम सुबोध कुमार ने बताया कि इस आश्रय स्थल में कार्य कराया जा रहा है। शीघ्र ही यहां पर नगर तथा आसपास घूम रहे निराश्रित गोवंश को लाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed