Bijnor: बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी, पूरे गांव में छाया मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Bijnor News : बिजनौर में एक परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। यहां बहन की डोली उठने से पहले भाई की अर्थी उठी तो पूरा गांव रो पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर में चांदपुर क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर से अपनी चचेरी बहन का लगन देकर लौट रहे गांव नवादा निवासी बाइक सवार युवक की वाहन की टक्कर से मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। घायल को सीएचसी स्याऊ लाया गया है।
बुधवार को जलीलपुर क्षेत्र के गांव नवादा निवासी रचित उर्फ राजा (18) पुत्र विजय सिंह परिवार के साथ गांव सिकंदरपुर में अपनी चचेरी बहन का लगन लेकर गया था। वहीं, शाम को रचित अपने रिश्ते के भाई रितिक पुत्र मांगेराम के साथ बाइक से अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही वे चांदपुर-जलीलपुर मार्ग पर गांव अकबरपुर सीमली के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें रचित उर्फ राजा व रितिक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्याऊ लाया गया। जहां चिकित्सकों ने रचित को मृतक घोषित कर दिया और घायल रितिक को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election: पिछलों चुनावों में कैसा रहा गठबंधन का हाल? पश्चिम की सीटों के आंकड़ों पर डालें नजर
रचित उर्फ राजा के एक भाई व तीन बहन हैं। वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को अपने घर ले गए हैं। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। बृहस्पतिवार को मृतक रजित उर्फ राजा की चचेरी बहन की गांव में बरात आनी है।
यह भी पढ़ें: UP: सपा ने मेरठ सीट पर अब सुनीता वर्मा को दिया मौका; अतुल प्रधान ने दी पार्टी को चेतावनी, फिर बैकफुट पर आए