फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Country's pride has increased under the leadership of Prime Minister: Satya Pal Singh

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का बढ़ा मान : सत्यपाल सिंह

Fri, 30 Sep 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Country's pride has increased under the leadership of Prime Minister: Satya Pal Singh
बिजनौर में स्वयंवर बैंकेट हॉल में भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग के कार्यक्रम को संबोधित करते सांसद डॉ स? - फोटो : BIJNOR
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का बढ़ा मान : सत्यपाल सिंह
विज्ञापन

बिजनौर। भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के संयोजक एडवोकेट पवन कुमार के संयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक जीवन के 20 वर्ष विषय पर एक सेमिनार का आयोजन हुआ। जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री, सांसद सत्यपाल सिंह ने पार्टी की पुस्तक का विमोचन किया।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की और भारतीय संस्कृति के उन्नयन में मोदी के कार्यों की सराहना की। एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित सेमिनार में बागपत के सांसद सत्यपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की मजबूत सरकार से दुनिया में देश का मान बढ़ा है। वर्धमान कॉलेज के भूगोल विभागाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बिजनौर के जिलाध्यक्ष डॉ. अजय राणा ने प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया। सेमिनार का सफल संचालन शिक्षण संस्थान के सह संयोजक अनुज त्यागी ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी साकेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, क्षेत्रीय मंत्री हरजिंदर कौर, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रोबिन सिंह, अधिवक्ता अजीत पवार, वरुण राजपूत, मुकुल राठौर, भालेंद्र राठौर, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ से यशपाल विश्वकर्मा, सुरेश शर्मा, डॉ. अमित नारायण, अमित ठाकुर, डॉ. बीरबल, विकास अग्रवाल, विनय राणा, संयोजक पवन कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed