फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Counting will be done on 24 tables in Najibabad and 11 tables in Kiratpur.

नजीबाबाद में 24 और किरतपुर में 11 टेबिल पर होगी मतगणना

Tue, 27 Apr 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Counting will be done on 24 tables in Najibabad and 11 tables in Kiratpur.
नजीबाबाद में 24 और किरतपुर में 11 टेबिल पर होगी मतगणना
विज्ञापन

नजीबाबाद/किरतपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना में नजीबाबाद ब्लॉक के लिए 24 टेबिल और किरतपुर ब्लॉक के लिए 11 टेबिल की व्यवस्था की गई है। एक कक्ष में तीन टेबिल लगेंगी। ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य की अलग-अलग टेबिल पर मतगणना होगी।
एसडीएम परमानंद झा, आरओ केसी जोशी और जोनल मजिस्ट्रेट एवं जीएसटी डिप्टी कमिश्नर नीरज सिंह ने मतगणना की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। नजीबाबाद ब्लॉक की मतगणना कासमियां इंटर कॉलेज में 24 कक्षों में संपन्न होगी। जबकि किरतपुर ब्लॉक की मतगणना के लिए 11 टेबिल लगाई जाएंगी। नजीबाबाद के कासमियां इंटर कॉलेज के मुख्य विद्यालय परिसर में 10 टेबिल पर मतगणना होगी जबकि बालिकाओं के कॉलेज परिसर में 14 टेबिलों पर होगी। किरतपुर ब्लॉक में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मतगणना के लिए हिंदू इंटर कॉलेज किरतपुर में कुल 11 टेबिल लगाई जाएंगी। एसडीएम परमानंद झा ने बताया कि मतगणना के लिए ग्राम पंचायतवार रोस्टर तैयार कराया जा रहा है। एक पंचायत की मतगणना समाप्त होने पर उसी टेबिल पर अन्य पंचायतों की भी मतगणना होने की सूचना संबंधित ग्राम पंचायतों को मतगणना से पूर्व उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

आरओ केसी जोशी और जोनल मजिस्ट्रेट नीरज सिंह के अनुसार एक कक्ष में तीन टेबिल होंगी। ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य की अलग-अलग टेबिल पर मतगणना होगी। आरओ ने मतगणना के लिए 29 अप्रैल से पास जारी होने की जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोरोना जांच रिपोर्ट के बाद ही मतगणना पास जारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed