{"_id":"60539def8ebc3e8ccc4c57b6","slug":"counting-points-of-panchayat-elections-marked-dhampur-news-mrt530586547","type":"story","status":"publish","title_hn":"धामपुर तहसील के सभी विकास खंडों में पंचायत चुनाव की मतगणना स्थल चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धामपुर तहसील के सभी विकास खंडों में पंचायत चुनाव की मतगणना स्थल चिह्नित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के मतगणना स्थल चिह्नित
धामपुर। एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर प्रशासन की ओर से कालेजों में पूर्व से निर्धारित मतगणना स्थलों और पोलिंग पार्टियों के स्थल को बदल दिया गया है। अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना माध्यमिक कालेजों में नहीं होगी।
एसडीएम ने बताया कि पंचायत चुनाव के लिए धामपुर विकास खंड में होने वाले चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड के परिसर से रवाना होगा। गन्ना विकास समिति में ही मतदान के बाद वोटों की गणना होगी। पहले यहां पर केएम इंटर कालेज में होती थी। विकास खंड कासमपुरगढ़ी में ब्लाक कार्यालय से पोलिंग पार्टियां रवाना होनी हैं। यहीं पर वोटों की गणना कराई जाएगी।
नहटौर में भी ब्लाक कार्यालय से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी और यहीं पर मतगणना होगी। स्योहारा बुढ़नपुर विकास क्षेत्र में होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां गुरुनानक डिग्री कालेज ठाकुरद्वारा मार्ग से रवाना होंगी। इसी कालेज में मतगणना भी कराई जाएगी। संबंधित मतगणना स्थलों और रवाना होने वाली पोलिंग पार्टियों की रवानगी के स्थलों के बारे में डीएम को रिपोर्ट से अवगत करा दिया गया है।