{"_id":"6013039d8ebc3e545227fc4b","slug":"corona-warriors-including-cmo-protected-in-the-district-bijnor-news-mrt5226636153","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में तीसरी बार कोरोना योद्घाओं को किया गया प्रतिरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में तीसरी बार कोरोना योद्घाओं को किया गया प्रतिरक्षित
विज्ञापन
अफजलगढ़ सीएचसी में टीका लगवाते चिकित्सक।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में सीएमओ सहित कोरोना योद्धाओं को किया गया प्रतिरक्षित
बिजनौर। जिला अस्पताल सहित जिले में कुल 23 स्थानों पर 30 टीकाकरण बूथ पर अभियान चलाकर सरकारी और निजी स्तर के कोरोना योद्धाओं को प्रतिरक्षित किया गया। जिला मुख्यालय पर जिला अस्पताल में तीन और एक विवेक कॉलेज में बूथ बनाया गया। जिला अस्पताल में सीएमओ, जिला सर्विलांस अधिकारी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी आदि का टीकाकरण किया गया। प्रत्येक बूथ पर इस बार 100 की बजाये 125 स्वास्थ्यकर्मियों को प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य था। सीएमओ को महिला अस्पताल के बूथ पर निर्धारित शेड्यूल के अनुसार अपना टीकाकरण कराया।
कोरोना के खिलाफ जंग लड़ने के लिए केंद्र सरकार की ओर से चलाए जा रहे देशव्यापी अभियान के अंतर्गत बृहस्पतिवार को तीसरी बार जिले में अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धा स्वास्थ्यकर्मियों को जनपद में वैक्सीन की पहली डोज दी गई। अब इन्हें दूसरी खुराक 28 दिन बाद 25 फरवरी को दी जाएगी। सुबह करीब साढ़े दस बजे सीएमओ विजय कुमार यादव ने तीनों बूथों का निरीक्षण किया। जिला अस्पताल के बूथ पर पहला टीका वार्ड ब्वाय अमर सिंह और महिला अस्पताल के बूथ पर सीएमओ डा. विजय कुमार यादव ने पहली डोज लगवाई। इसके अलावा जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. अशोक कुमार, जिला सर्विलांस अधिकारी डा. एसके निगम, डब्लूएचओ के एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट अमित कुमार, क्लींटन हेल्थ एसेस इनसिएटिव (चाय) के अदनान अली ने जिला अस्पताल के बूथ पर टीकाकरण कराया। इन्हें दूसरी डोज 25 फरवरी को लगाई जाएगी। सीएमओ ने कहा कि यह वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। अपनी बारी आने पर सभी टीका अवश्य लगवाएं।
विवेक कॉलेज के छात्र-छात्राओं को लगी कोविड वैक्सीन
बिजनौर। विवेक कॉलेज के बीएमएएस एवं नर्सिंग के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को कोविड वैक्सीन लगाई गई। इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान डीएम रमाकांत पांडेय, सीएमओ डा. विजय कुमार यादव, जिला सर्विलांस अधिकारी डा. एसके निगम ने विवेक हॉस्पिटल के टीकाकरण बूथ का निरीक्षण किया। इसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंदक के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. देवेंद्र कुमार और हल्दौर के डा. मदनपाल सिंह की देखरेख में टीकाकरण हुआ। महाविद्यालय के चेयरमैन अमित गोयल ने कहा कि विवेक कॉलेज का प्रयास शत प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करना है। ये टीकाकरण सभी के लिए अनिवार्य है। इस अवसर पर महाविद्यालय के चेयरमैन अमित गोयल, सचिव दीपक मित्तल, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र अग्रवाल, अनिल शर्मा, डा. हितेश शर्मा, प्राचार्य डा. दीप्ति डिमरी, डा. राजीव चौधरी, डा. सौरभ शर्मा, डा. सर्वेश शीतल, डा. संदीप अग्रवाल, डा. रंगानाथन, पंकज त्यागी एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

बिजनौर में जिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाते सीएमओ डा.विजय कुमार यादव।- फोटो : BIJNOR
विज्ञापन