फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Corona giving pain even after recovery

ठीक होने के बाद भी दर्द दे रहा कोरोना

Fri, 11 Feb 2022 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Corona giving pain even after recovery
ठीक होने के बाद भी दर्द दे रहा कोरोना
विज्ञापन

बिजनौर। भले ही कोरोना की तीसरी लहर खत्म होने की तरफ बढ़ रही है, लेकिन ठीक होने के बाद भी संक्रमण दर्द दे रहा है। दरअसल, संक्रमण को मात देकर ठीक हो चुके कुछ लोगों को चक्कर आने और जोड़ों में दर्द जैसी शिकायतें हो रही हैं। इसे संक्रमण का साइड इफेक्ट भी कहा जा सकता है। हालांकि यह दिक्कत कोई ज्यादा बड़ी नहीं है, फिर भी लोगों को चिकित्सकों के पास जाना पड़ रहा है।
शुक्रवार को पांच और कोरोना संक्रमित पाए गए, जबकि बृहस्पतिवार को यह आंकड़ा 15 था। पिछले एक सप्ताह से संक्रमितों का आंकड़ा लगातार गिर रहा है। 49 संक्रमित स्वस्थ हो गए। सक्रिय मामलों की संख्या महज 89 रह गई। बृहस्पतिवार को भी 49 मरीज स्वस्थ हुए थे। बता दें कि अबकी बार 90 प्रतिशत संक्रमितों को भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ रही है। होम आइसोलेनशन में ही मरीज ठीक हो रहे हैं। हालांकि तीसरी लहर उतनी भयानक नहीं रही, जितनी दूसरी लहर थी। फिर भी दोनों में एक समानता यह मिल रही है कि मरीज ठीक होने के बाद भी दर्द और चक्कर आने की शिकायतों से जूझ रहे हैं। चक्कर आना कमजोरी का कारण भी माना जा रहा है।
विज्ञापन

वैक्सीन के कारण गंभीर नहीं हुई बीमारी
सीएमओ विजय गोयल का कहना है कि इस बार अधिकांश लोग वैक्सीन लगवा चुके थे। यही कारण है कि इस बार कोरोना बेअसर नजर आया। उन्होंने कहा कि हमें अभी भी सतर्कता बरतने की जरूरत है। भीड़ वाले स्थान पर मास्क का प्रयोग करें। जिन लोगों ने वैक्सीन नहीं लगवाई है, वह वैक्सीन लगवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed