फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Corona defeated by medicines and home remedies

दवाई और घरेलू नुस्खों से कोरोना को दी मात

Tue, 04 May 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Corona defeated by medicines and home remedies
दवाई और घरेलू नुस्खों से कोरोना को दी मात
विज्ञापन

अफजलगढ़। पीएचसी कासमपुरगढ़ी स्थित 31 वर्षीय ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी नीरज कुमार पिछले वर्ष कोरोना कॉल में ड्यूटी करते हुए व लोगों की सेवा को अंजाम देते हुए कोरोना संक्रमित हो गए थे। चिकित्सक की दवाई के साथ साथ उन्होंने घरेलू नुस्खे भी आजमाए और कोरोना को मात दी।
नीरज कुमार बताते हैं कि पिछले वर्ष कोरोना पॉजिटिव को घर से एंबुलेंस द्वारा अस्पताल भेजना उनका जिम्मा था। इसी दौरान कोरोना की चपेट में आकर संक्रमित हो गए। संक्रमण के कारण कुछ परेशान अवश्य हुए, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और हौसले से काम लिया। चिकित्सक की सलाह से दवाई ली। वह बताते हैं कि उन्होंने लगातार अजवायन, अदरक की भाप ली। गर्म पानी पिया। सकारात्मक विचारों के साथ उन्होंने कोरोना की जंग जीती और घर लौटे। ठीक होकर दोबारा अपनी ड्यूटी को अंजाम देने में जुट गए।
विज्ञापन

नीरज लोगों से कहना चाहते हैं कि वह पॉजिटिव होने पर घबराएं नहीं। काली मिर्च और अदरक का रस लें। गर्म पानी पिएं और से कम तीन चार बार भाप लें। रात को दूध में हल्दी डालकर पीएं। चिकित्सक की सलाह से ही दवाई लें। हिम्मत, हौसला तथा सकारात्मक विचार बनाए रखें। कोरोना से जंग अवश्य जीतेंगे। उन्होंने बिना जरूरत घर से न निकलने तथा सभी से मास्क का प्रयोग तथा सोशल डिस्टेंस का पालन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed