फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Corona curfew: open market as usual

कोरोना कर्फ्यू : का पुलिस प्रशासन सख्ती के साथ पालन कराने में फेल, रोज की तरह से खुला बाजार

Tue, 04 May 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Corona curfew: open market as usual
कोरोना कर्फ्यू : रोज की तरह से खुला बाजार
विज्ञापन

धामपुर। कोरोना कर्फ्यू का पुलिस प्रशासन सख्ती के साथ पालन कराने में पूरी तरह से फेल है। यहां पर रोज की तरह से बाजार खुला। धामपुर में कोरोना कर्फ्यू का कोई प्रभावी असर नहीं दिखाई दे रहा है। मंगलवार को अधिकांश व्यापारियों ने दुकानों को खोला। बड़ी मंडी में बाजार पहले की तरह से खुलने के कारण देर शाम तक लोगों की भारी भीड़ रही। लोगों की शिकायत के बाद भी पुलिस प्रशासन कोरोना कर्फ्यू को मजबूती के साथ लागू कराने में रुचि नहीं ले रही है। उधर बड़ी मंडी में कुछ लोगों ने कोरोना कर्फ्यू का हवाला देते हुए व्यापारियों से दुकानों को बंद कराने का प्रयास किया। लेकिन उनकी बात को सभी ने अनसुना कर दिया। व्यापारियों ने कहा कि जब अन्य लोगों की दुकानें बंद होगी तो वे भी बंद करेंगे। पालिका के कर्मियों पर अधिकांश व्यापारियों ने दुकानों को बंद कराने में भेदभाव करने का आरोप लगाया।

धामपुर नगर में कोरोना संक्रमण के कारण प्रतिदिन छह से अधिक मौतें हो रही हैं। कोरोना संक्रमण को खत्म करने को सरकार की ओर से कोरोना कर्फ्यू लगा रखा है। पर इसका लोगों पर कोई असर नहीं हो रहा है। मंगलवार को रोज की तरह से व्यापारियों ने अपनी दुकानों को खोले रखा। शिकायत का इन लोगों पर कोई असर नहीं हो रहा है। बड़ी मंडी में तो शाम तक बाजार खुला रहा। खारी कुआं क्षेत्र में भी व्यापारियों ने बाजार को खोले रखा। सराफा बाजार, लोहा बाजार, भगत सिंह चौक पर भी अधिकांश दुकानें खुली रहीं। लोगों का कहना है कि भले ही सरकार ने कोरोना कर्फ्यू लगा रखा हो। पर यहां पर तो व्यापारी एक दूसरे की दुकानों को देख कर खोल रहे हैं। उनके लिए सरकार के आदेश शायद कोई मायने नहीं रखते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed