फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Copies of Teacher Services Tribunal Act burnt

शिक्षकों ने शिक्षक सेवा अधिकरण अधिनियम की जलाईं प्रतियां

Fri, 05 Mar 2021 11:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Copies of Teacher Services Tribunal Act burnt
शिक्षक सेवा अधिकरण अधिनियम की प्रतियां जलाईं
विज्ञापन

बिजनौर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) के बैनर तले शिक्षकों ने कलक्ट्रेट में उत्तर प्रदेश शिक्षक सेवा अधिकरण अधिनियम 2021 के खिलाफ प्रदर्शन किया और प्रतियां जलाईं। जिलाध्यक्ष ग़य्यूर आसिफ़ ने कहा कि यह अध्यादेश समस्त शिक्षकों के संवैधानिक अधिकारों पर कुठाराघात है। इसके माध्यम से सरकार न्यायपालिका में लंबित शिक्षकों के लाखों प्रकरणों को अफसरशाही के हवाले करना चाहती है। जिलामंत्री विनोद कुमार, संगठन संरक्षक विनेश त्यागी ने सरकार से इस निर्णय को वापस लेने की मांग की। इस दौरान प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र मलिक, गिरिराज सिंह, जिला कोषाध्यक्ष मयूर मलिक, ब्रजवीर सिंह, जावेद अख्तर बेग, मोहम्मद इरफान, राजेंद्र सोलंकी, सुभाष बाबू राजपूत, बृजेश कुमार, सुधीर कुमार, मीना सिंह, अलका अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed