{"_id":"571d13744f1c1b98788b538f","slug":"convocation","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीक्षांत समारोह में टॉपर छात्र सम्मानित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीक्षांत समारोह में टॉपर छात्र सम्मानित
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Mon, 25 Apr 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह में मेघावी छात्रा को प्रमाणपत्र देते अतिथिगण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिजनौर में राजकीय आईटीआई बिजनौर के टॉऊन हाल में आयोजित दीक्षांत समारोह में वर्ष-2014 के टॉपर छात्रों को प्रशस्ति पत्र व प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीओ डा. इंद्रमणि त्रिपाठी व विधायक रूचिवीरा ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। समारोह में वर्ष-2014 के टॉपर अजय कुमार सैनी, मुकेश कुमार, मोहम्मद तहसीम व विकुल कुमार को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही कौशल विकास योजना के 15 अभ्यर्थियों को जॉब ऑफर लेटर, यूनिफार्म, दस अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण प्रमाणपत्र वितरित किए गए। समारोह में मुख्य अतिथि विधायक रूचिवीरा ने प्रदेश सरकार द्वारा छात्रों के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य से ही भलाई होगा। आईटीआई के पूर्व छात्र व डीजल मैकेनिक लक्ष्मण स्वरूप को आईटीआई बिजनौर का ब्रांड एंबेसडर चुना गया। कार्यक्रम मेें प्रधानाचार्य पीपी अत्री, प्रशासनिक अधिकारी एके सिंह, केसी जोशी, राजपाल सिंह, भूप सिंह, पीके शर्मा, राकेश कुमार शर्मा, प्रह्लाद सिंह, संजीव चौहान आदि उपस्थित रहे।