फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Conversion, love jihad a big challenge for the country: Vijay Shankar Tiwari

धर्मांतरण, लव जेहाद देश के लिए बड़ी चुनौती: विजय शंकर तिवारी

Sun, 29 Aug 2021 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Conversion, love jihad a big challenge for the country: Vijay Shankar Tiwari
धामपुर में विश्व हिंदू परिषद के कार्यक्रम को संबोधित करते राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय शंकर तिवारी। - फोटो : DHAMPUR
धर्मांतरण, लव जेहाद देश के लिए बड़ी चुनौती: विजय शंकर तिवारी
विज्ञापन

धामपुर (बिजनौर)। विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय शंकर तिवारी ने समूची हिंदुत्व शक्तियों को एक होकर अपने धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए संघर्षरत रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में धर्मांतरण, लव जेहाद देश के लिए एक बड़ी चुुनौती बनता जा रहा है। इसके लिए सभी को एक होकर जागरूकता के साथ विरोध करना होगा। यदि ऐसा नहीं हुआ तो इसके भयंकर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।
रविवार को कन्या इंटर कालेज के हॉल में विहिप के 57वें स्थापना दिवस के मौके पर कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता विजय शंकर तिवारी ने कहा कि विहिप की ओर से पिछले कई सालों से बढ़ती जनसंख्या पर रोक लगाने के लिए कानून बनाने की मांग हो रही है, जिसे अब प्रदेश और केंद्र की दोनों सरकारों ने संज्ञान में ले लिया है और जल्द ही इस पर कानून बनेगा। कहा कि देश में इन दिनों जनसंख्या से भी ज्यादा खतरनाक धर्मांतरण, लव जेहाद चल रहा है। गैर समुदाय के लोग हिंदू समाज की महिलाओं को झूठा प्रलोभन देकर अपने झांसे में लेकर उनका धर्मांतरण कराने में लगे हैं। लोगों को इसके लिए जागरूक होकर संघर्ष करना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार को जागना होगा, जिससे भारत सरकार इस पर भी कानून बनाएं और कानून ऐसा करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दे सकें। धर्मांतरण हिंदू समाज को खोखला कर रहा है। जिसके भयंकर परिणाम अब सामने आने लगे है। उन्होंने कहा कि देश में इसे रोकने को करीब एक लाख से ज्यादा एकल स्कूलों को संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विहिप की ओर से लोगों को जागरूक करने को प्रचार प्रसार किया जा रहा है। सभी को इसमें बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका को निभाना होगा। इस मौके पर डायरेक्टर जेपी एंड संस जितेंद्र शर्मा बबलू, मुन्ना लाल सैनी, डा. अमित चौहान ने भी विचार रखे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनिल गोयल, संगठन मंत्री बृजेश कुमार, आचार्य शशिकांत वशिष्ठ, पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता, कैलाश उपाध्याय, कुश प्रताप, नितिन अग्रवाल, जितेंद्र वैस, भूपेंद्र बॉबी, पूर्व विधायक डा. इंद्रदेव सिंह, अरुण प्रताप चौधरी, हिमांशु पराशर, क्षमा हेमलता चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed