फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Conversion case: A young man of Bijnor got married with a girl from Madhya Pradesh after religion change

धर्मांतरण मामला: प्रेम जाल में फंसाया, फिर कराया धर्म परिवर्तन, जबरन किया निकाह, युवती ने सुनाई आपबीती

Mon, 05 Jul 2021 02:11 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 05 Jul 2021 02:11 PM IST
सार

अब यहां भी धर्मांतरण का एक मामला सामने आया है। एक युवक ने पहले युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। फिर उसका धर्म परिवर्तन कराकर जबरन निकाह किया।

विज्ञापन
Conversion case: A young man of Bijnor got married with a girl from Madhya Pradesh after religion change
बिजनौर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के गांव शाहपुर खेड़ी में मध्य प्रदेश के जिला सिवनी के गांव सेलुआ निवासी युवती का धर्म परिवर्तन करा उससे जबरन निकाह करने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी होने पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता गांव में पहुंचे और युवती को युवक के कब्जे से मुक्त कराया। इस दौरान गांव में जमकर हंगामा भी हुआ। फिलहाल पुलिस युवती को थाने ले आई है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने उसके परिजनों को भी सूचना दे दी है। 

विज्ञापन


मामले की सूचना पर हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय महामंत्री जितेंद्र बैस, नगर अध्यक्ष रवि हरिओम भटनागर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह अर्पित त्यागी संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ आरोपी युवक गुलजार सैफी (24) के घर पहुंच गए और युवती (20) को सौंपे जाने की मांग की। इस दौरान युवक के परिजनों और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस युवती को अपने थाने ले आई। युवती ने बताया है कि उसने मुरादाबाद में निकाह किया था। पुलिस के मुताबिक, 19 अप्रैल 2021 को मध्य प्रदेश के जिला शिवखेरनी के थाना कहानी वाड़ा में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। मध्य प्रदेश पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन


मुंबई के एक कारखाने में काम करते थे युवक और युवती
गांव शाहपुर खेड़ी निवासी आरोपी युवक गुलजार सैफी मुंबई के एक कारखाने में काम करता था। मध्य प्रदेश के जिला सिवनी के थाना कान्ही वाड़ा क्षेत्र के गांव सेलुआ खुर्द निवासी युवती भी वहीं काम करती थी। आरोप है कि गुलजार ने अपना धर्म छुपाकर प्रेम जाल में फंसा लिया और उसे गांव शाहपुर खेड़ी ले आया। युवती पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। युवती ने निकाह का विरोध किया, लेकिन युवक और परिजनों के दबाव में आकर युवती ने धर्म परिवर्तन कर निकाह कर लिया। युवती ने पास में ही रहने वाली एक महिला को जबरन धर्म परिवर्तन कराए जाने की बात बताई। जिसके बाद यह मामला पूरे गांव में फैल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पर लगाया लीपापोती का आरोप
हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय महामंत्री जितेंद्र बैस का कहना है कि जिले के दूसरे वर्ग के युवक दूसरे प्रदेशों में जाकर अपना धर्म छुपाकर हिंदू युवतियों को प्रेम जाल में फंसा कर भगा लाते हैं। उनका जबरन धर्म परिवर्तन करा उनके साथ निकाह किया जाता है। इस मामले में एक वर्ग के संभ्रांत लोग ही उनकी मदद भी करते हैं। बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, मेरठ सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने पुलिस पर मामले में लीपापोती का भी आरोप लगाया। पुलिस युवती से हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों की बात कराने से बचती रही। इस बात को लेकर उनकी पुलिस से भी नोकझोंक हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed