फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Controversy over fee fixation for research guide

रूहेलखंड विश्वविद्यालय : रिसर्च गाइड के लिए शुल्क निर्धारण पर विवाद

Fri, 01 Oct 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Controversy over fee fixation for research guide
Controversy over fee fixation for research guide
रूहेलखंड विश्वविद्यालय : रिसर्च गाइड के लिए शुल्क निर्धारण पर विवाद
विज्ञापन

बिजनौर। रूहेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा शोध पर्यवेक्षक अर्थात रिसर्च गाइड बनने के लिए शुल्क निर्धारित किए जाने पर विवाद शुरू हो गया है। रूहेलखंड टीचर्स एसोसिएशन रूटा ने शुल्क लिए जाने को ग़लत परंपरा की शुरुआत बताते हुए वापस लेने की मांग उठाई है। रूटा ने शुल्क वसूली का फैसला वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
रूटा के अध्यक्ष एवं वर्धमान कॉलेज बिजनौर में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय ने शोध पर्यवेक्षक अर्थात रिसर्च गाइड बनने के लिए डिग्री कॉलेज के अर्ह शिक्षकों से 15 अक्टूबर तक आवेदन मांगे हैं। विश्वविद्यालय ने इसके लिए 1000 रुपये शुल्क निर्धारित किया है। डॉ. मुकेश कुमार ने कहा कि अभी तक रिसर्च गाइड बनने के लिए शिक्षकों से शुल्क नहीं लिया गया है। आरोप लगाया कि शुल्क निर्धारित करना शिक्षा जगत में एक ग़लत नई परंपरा की शुरुआत है। फैसला शिक्षक को अपमानित करने वाला है। रूटा फैसले का पुरजोर विरोध करता है।
विज्ञापन

रूटा अध्यक्ष ने कहा कि विश्वविद्यालय अपने फैसले पर पुनर्विचार करे। शिक्षकों की गरिमा बनाए रखने के लिए फैसला तुरंत वापस लिया जाए। कहा कि यदि फैसला वापस नहीं लिया जाता है तो रूटा आंदोलन से पीछे नहीं हटेगा। एसोसिएशन ने शिक्षकों को जागरूक करने के लिए कालेजों में संपर्क शुरू कर दिया है। जल्द ही रूटा कार्यकारिणी की बैठक बुलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed