फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Contractors warn of movement to remove hoardings

होर्डिंग्स हटाने को लेकर ठेेकेदारों ने आंदोलन को चेताया

Thu, 17 Dec 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Contractors warn of movement to remove hoardings
होर्डिंग्स हटाने को लेकर ठेेकेदारों ने आंदोलन को चेताया
विज्ञापन

धामपुर। होर्डिंग्स ठेकेदारों ने पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। बताया कि जब उन्होंने नगर पालिका सीमा के भीतर होर्डिंग्स लगाने का ठेका ले रखा है और टैक्स भी नगरपालिका को जमा कर रखा है। तो पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान के नाम पर उनकी होर्डिंग्सों को क्यों ध्वस्त किया जा रहा है। लगभग ढाई लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। पालिकाध्यक्ष से नुकसान की भरपाई कराने की मांग की है। चेताया यदि उनकी मांग को नहीं माना गया तो आंदोलन होगा और प्रदेश के सीएम से शिकायत होगी।

ठेकेदार अचल विश्नोई, सचिन अग्रवाल, सुहेल डिजाइनर अशोक विश्नोई आदि ने सौंपा ज्ञापन में बताया कि पालिका द्वारा 14 दिसंबर को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। पालिका ने उनके होर्डिंग्सों को ध्वस्त कर जब्त कर लिया। जिन लोगों के होर्डिंग्स उनके द्वारा लगाए गए थे वह उन पर होर्डिंग लगाने का दबाव बना रहे हैं। इतना ही नहीं नगर पालिका द्वारा इस मामले में 15 दिसंबर को नोटिस भी जारी किया गया है। नोटिस में दर्शाया गया है कि उनके द्वारा निर्धारित पाइंटों पर होर्डिंग्सों को न लगाए। जबकि उनका कहना है कि नगर पालिका द्वारा होर्डिंग लगाने के लिए पालिका ने निर्धारित पाइंट नहीं बताए थे। उधर अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार का कहना है कि मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed