फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Contenders are putting their election colors on Holi colors

Bijnor News: होली के रंगों पर चढ़ा रहे दावेदार अपना चुनावी रंग

Mon, 25 Mar 2024 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 25 Mar 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Contenders are putting their election colors on Holi colors
बिजनौर। इस बार होली के रंगों पर चुनावी रंग चढ़ रहा है। बिजनौर लोकसभा और नगीना सुरक्षित लोकसभा सीट पर दावेदारों ने होली पर प्रत्याशियों अपने चुनाव प्रचार में रहे। दावेदारों ने चुनाव प्रचार के दौरान जनसंपर्क और बैठकें कर न सिर्फ अपने पक्ष में मतदान की अपील की और रंग लगाकर होली की बधाई दी।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव का पहला चरण 19 अप्रैल को जनपद में बिजनौर लोकसभा सीट और नगीना सीट पर चुनाव होगा। साथ ही मुरादाबाद लोकसभा सीट में शामिल बिजनौर जनपद की एक विधानसभा सीट बढ़ापुर पर भी पहले चरण में मतदान होगा। बिजनौर में पहले चरण पर 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। इस बार लोकसभा चुनाव के बीच में ही होली पर्व पर आ गया है। इसलिए होली और राजनीति रंग से जनपद सराबोर हो रहा है।
विज्ञापन

राजनीतिज्ञ लोगों का कहना है कि होली का रंग और चुनावी रंग दोनों का बड़ा महत्व है। इस बार दोनों पर्व एक साथ होने से जनपद की रौनक बढ़ रही है। होली पर कई दिन पहले से ही शहर से देहात तक रंगों के त्योहार की नजर दिखाई दे रहा है। बाजार में दुकानदारों ने बाहर दुकान सजा रखी है। वहां डीजे और बड़े स्पीकर रखकर होली व फिल्मी गीत चला रखे हैं। उन्हें सुनकर होली का जोश बढ़ रहा है। जनपद के चौतरफा होली व चुनावी रंग दिखाई दे रहा है। जगह जगह होली के गीत बज रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed