{"_id":"57cdc6534f1c1ba830318711","slug":"contempt-complaint-against-maulana","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवमानना पर मौलाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवमानना पर मौलाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में दुष्कर्म के आरोपी जामा मस्जिद के इमाम अनवारूल हक पर पुलिस का शिकंजा और कस गया है। फरारी नोटिस जारी होने के बाद भी अदालत में पेश नहीं हुए। इस पर अदालत की अवमानना पर अनवारूल हक और उनके साथी खुर्रम के खिलाफ महिला थाने में दर्ज कराई गई है।
मुजफ्फरनगर की एक महिला ने अनवारूल हक के विरुद्ध दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने महिला के कोर्ट में 164 के बयान दर्ज करा लिए हैं। पुलिस द्वारा अनवारूल हक की तलाश में कई जगह दबिश देने के बाद भी वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। इस मामले में पुलिस ने अदालत से अनवारूल हक के फरारी नोटिस जारी कराए थे। अनवारूल हक व उनके साथी खुर्रम के आवास पर फरारी नोटिस चस्पा कर दिए गए थे। इसके बाद भी दोनों अदालत में पेश नहीं हुए। इस पर महिला थाने की थानाध्यक्ष ने धारा 174 ए के तहत अनवारूल हक व उनके साथी खुर्रम के खिलाफ अदालत के आदेश की अवमानना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस अब अनवारूल हक व खुर्रम के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।