फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Contact with farmers for Mahapanchayat

महापंचायत के लिए किसानों से किया संपर्क

Mon, 30 Aug 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Contact with farmers for Mahapanchayat
महापंचायत के लिए किसानों से किया संपर्क
विज्ञापन

बिजनौर। भाकियू के बुधवार को बिलाई मिल पर होने वाले कार्यक्रम और पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत के लिए पदाधिकारियों ने गांवों में जाकर किसानों से संपर्क किया।

सोमवार को गांव छोईया नंगली, कड़ा वजदीपुर, खेड़ा अजीतपुरा, ननपुरा, मुकरपुर, मंडौरा, पुट्ठा, शेरपुर, खैरपुर, मोहनपुर में किसानों के साथ बैठक की। पूर्व प्रदेश महासचिव रामअवतार सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के हित से खिलवाड़ कर रही है। किसानों के खिलाफ पूूंजीपतियों के कहने पर तीन कृषि कानून तो बनाए दिए लेकिन किसान को एमएसपी पर फसल खरीद की गारंटी देने को तैयार नहीं है। कहा कि प्रदेश सरकार ने तीन साल से गन्ने के दाम नहीं बढ़ाए हैं। गन्ना भुगतान भी समय से नहीं किया जा रहा है। इन सबके विरोध में मुजफ्फरनगर में महापंचायत होगी। महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया। इस दौरान उदयवीर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, जगत सिंह, देवेंद्र सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed