फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Consumer upset due to undeclared power cut

अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान

Fri, 29 Apr 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Consumer upset due to undeclared power cut
अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन

हल्दौर/कोतवाली देहात/किरतपुर। जनपद में बिजलीघरों पर हो रही अंधाधुंध विद्युत कटौती को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। संगठन के प्रदेश महासचिव कैलाश लांबा ने बताया कि अगर विद्युत कटौती में तीन दिन के भीतर सुधार न होने पर संगठन जिला मुख्यालय पर बड़े स्तर पर आंदोलन करने पर विवश होगा।
कोतवाली देहात में बृहस्पतिवार को उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष चौधरी वीरपाल सिंह के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल विद्युत विभाग के जेई से मिला। मुख्य तिराहे पर रखे 250 केवी के ट्रांसफार्मर को बदलवाने की मांग की। व्यापारियों ने एक ज्ञापन जेई विशाल कुमार को सौंपा। इस दौरान लईक कुरैशी, राशिद कुरैशी प्रधान, अंकित चौधरी, बिट्टू, अनिल मित्तल, अंकित प्रजापति, शिवम जैन जावेद जिया, बबलू कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, किरतपुर में दिनभर बिजली कटौती के कारण लोग पेयजल के लिए परेशान हैं। सबमर्सिबल चल नहीं पाते हैं और सरकारी टंकी से भी पानी नहीं आ रहा है। सरकार की ओर से 22 घंटे बिजली देने के आदेश के बावजूद बिजली अधिकारी अपनी मर्जी चला रहे हैं। क्षेत्र में मात्र 12 घंटे बिजली दी जा रही है। लो वोल्टेज की समस्या उत्पन्न हो गई है। सबसे ज्यादा महिलाएं एवं बच्चे परेशान नजर आ रहे हैं। उन्हें आसपास के हैंडपंपों से पानी भरना पड़ रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने विद्युत आपूर्ति में सुधार की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed