फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Consultations regarding the traffic diversion plan will be held with neighboring districts.

Bijnor News: ट्रैफिक डायवर्जन प्लान पर पड़ोसी जनपदों से किया जाएगा मंथन

Tue, 21 Jul 2026 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Consultations regarding the traffic diversion plan will be held with neighboring districts.
नजीबाबाद-रोडवेज बस स्टैंड परिसर में कांवड़ यात्रा को लेकर जागरूक करती हरिद्वार पुलिस। संवाद
-आज सात जिलों के पुलिस अफसरों की होनी है मीटिंग
विज्ञापन

-बिजनौर पुलिस ने तैयार कर लिया था डायवर्जन प्लान, 28 से लागू करने की योजना
-पुलिस अफसरों ने कांवड़ मार्गों की स्थिति का जायजा भी लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। यूं तो कांवड़ यात्रा को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन का खाका तैयार कर लिया गया था मगर इस पर पड़ोसी जनपदों के साथ साझा करते हुए मंथन किया जाना बाकी है। जिनकी सहमति और सुझाव के बाद डायवर्जन प्लान को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। इसी सिलसिले में आज सात जिलों के पुलिस अफसरों की बैठक होगी।
सावन माह की कांवड़ यात्रा को लेकर 28 जुलाई से ट्रैफिक डायवर्जन प्लान को लागू किया जाना है। बिजनौर की यातायात पुलिस ने पूरी तैयारी भी कर ली है। उधर ट्रैफिक प्लान को आस-पास के जनपदों की पुलिस से साझा किया। जिसके बाद इस पर मंथन करने और अंतिम रूप देने के लिए बैठक करने का निर्णय हुआ। जिसे लेकर आज मंगलवार को हरिद्वार, मेरठ, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, अमरोहा, ऊधम सिंह नगर और हरिद्वार के पुलिस अफसर एक साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन

बैठक करने का स्थान बरकातपुर चीनी मिल को चुना गया है। बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान ट्रैफिक डायवर्ट करने और आपसी तालमेल पर चर्चा की जाएगी। इसी बैठक में सुझाव और यदि बदलाव हुआ तो अंतिम प्लान पर मुहर लग जाएगी। उधर कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर पुलिस प्रशासन जुटा हुआ है। जिसके चलते एसपी अभिषेक झा, एएसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह, सीओ नजीबाबाद, कोतवाल नजीबाबाद अमित कुमार, यातायात प्रभारी रवि नैन ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण भी किया। जिन्होंने तैयारियों को धरातल पर परखा और ट्रैफिक डायवर्जन को लेकर चर्चा की।

नजीबाबाद-रोडवेज बस स्टैंड परिसर में कांवड़ यात्रा को लेकर जागरूक करती हरिद्वार पुलिस। संवाद

नजीबाबाद-रोडवेज बस स्टैंड परिसर में कांवड़ यात्रा को लेकर जागरूक करती हरिद्वार पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed