फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Construction of waste disposal plant started at a cost of 33 lakhs

33 लाख की लागत से कूड़ा निस्तारण प्लांट का निर्माण शुरू

Sat, 29 Feb 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Construction of waste disposal plant started at a cost of 33 lakhs
33 लाख की लागत से कूड़ा निस्तारण प्लांट का निर्माण शुरू
विज्ञापन

धामपुर। नगर पालिका की ओर से धामपुर में नहटौर बाईपास मार्ग पर 33 लाख रुपये की लागत से कूड़ा निस्तारण प्लांट का निर्माण शुरू हो गया है। मार्च 2020 तक निर्माण पूरा होगा। शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता ने अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार रस्तौगी के साथ निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। अधिकारियों को मानक के अनुरूप निर्माण करने के आदेश दिए।
अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार रस्तौगी ने बताया कि नगर को स्वच्छ बनाने को पालिका की ओर से फोकस किया जा रहा है। नगर में इकट्ठा होने वाले कचरे को निस्तारण के लिए डंपिंग ग्राउंड पर डलवाया जाएगा। इसी लिहाज से डंपिंग ग्राउंड पर निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता ने कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी स्तर पर शिथिलता और लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मानक के अनुरूप निर्माण पूर्ण कराया जाए। ईओ को निर्माण कार्य पर निगाह रखने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मार्च तक पूरा होगा निर्माण
अधिशासी अधिकारी ने बताया कि कूड़ा निस्तारण प्लांट का निर्माण का मार्च 2020 तक हर हाल में पूरा होना है। यहां जो कूड़ा एकत्र होगा, उसका प्रथक्कीकरण किया जाएगा। प्लास्टिक, जूते चप्पल, खराब कपड़े, ईंट पत्थर आदि को अलग अलग एकत्र किया जाएगा। इसके अतिरिक्त कचरे को डंपिंग कर बेचा भी जाएगा, जिससे नगरपालिका को आर्थिक लाभ होगा।

- जेम पोर्टल से क्रय होगी प्लास्टिक कटर मशीन
कचरा निस्तारण प्लांट में प्लास्टिक कटर भी लगाई जाएगी। प्लास्टिक कटर मशीन जेम पोर्टल से खरीदी जाएगी। टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। जल्द ही मशीन खरीदने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed