फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Construction of medical college will start in February

फरवरी में शुरू होगा मेडिकल कॉलेज का निर्माण

Fri, 15 Jan 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Construction of medical college will start in February
फरवरी में शुरू होगा मेडिकल कॉलेज का निर्माण
विज्ञापन

बिजनौर। गांव स्वाहेड़ी के पास मेडिकल का निर्माण अगले महीने शुरू हो जाएगा। इसके निर्माण का टेंडर 22 जनवरी को होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अगले महीने मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करने आने की उम्मीद है। अधिकारी इसकी तैयारी में जुट गए हैं। मेडिकल कॉलेज का निर्माण होने से आसपास के जिले के अलावा उत्तराखंड के लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
सपा सरकार में गांव स्वाहेड़ी के पास नजीबाबाद तहसील के मौजा मधुसूदनपुर देवीदास में मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए जमीन चिह्नित की गई थी। मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा करने के बाद इस मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। भाजपा की सरकार बनने के बाद जिले में मेडिकल कॉलेज बनाने की कवायद फिर से शुरू हुई। सरकार ने मधुसूदनपुर देवीदास में मेडिकल कॉलेज बनाने को हरी झंडी दे दी। दिल्ली की एक कंपनी को इसकी प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने का ठेका दिया गया। कंपनी ने जमीन का सर्वे करके इसकी पीवीआर तैयार की। 22 जनवरी को मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए करीब 255 करोड़ का टेंडर खुलेगा। जिस कंपनी के नाम टेंडर खुलेगा वही इसका निर्माण करेगी। फरवरी माह में मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू हो जाएगा। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करने आने की उम्मीद है। वे 10 से 15 फरवरी के बीच में शिलान्यास करने आ सकते हैं। अधिकारी अभी से इसकी तैयारी में जुट गए हैं। पीडब्लूडी के एक्सईएन सुनील सागर के मुताबिक 22 जनवरी को मेडिकल कालेज का टेंडर खुलेगा।
विज्ञापन

333 करोड़ की लागत से 20 एकड़ में बनेगा मेडिकल कॉलेज
गांव स्वाहेड़ी के पास मधुसूदनपुर देवीदास में 20 एकड़ जमीन में मेडिकल कॉलेज बनेगा। 33350.21 लाख की लागत से ये मेडिकल कॉलेज बनेगा। शासन ने इसके लिए धन की मंजूरी दे दी है। मेडिकल कालेज में एकेडमिक ब्लॉक, प्रशासनिक भवन, लाइब्रेरी, लेक्चर हाल, केफिटेरिया व ऑडिटोरियम, उच्चीकृत 220 बेड का भवन, 460 बेड क्षमता का हॉस्टल निर्माण, श्रेणी दो के 12 तीन व चार के बीस-बीस श्रेणी पांच के आठ व निदेशक आवास का निर्माण, सब स्टेशन, गैस प्लांट, टायल ब्लॉक, कैंटीन, वर्कशाप, मोर्चरी, जिम, पंप रूम, वाह्य स्थल विकास सिविल, विद्युत व मशीनरी का कार्य, चाहरदीवारी निर्माण, मुख्य द्वार का निर्माण, रेनवाटर हार्वेस्टिंग निर्माण, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण, लिफ्ट, एससी, एमओटी, सीएसएसडी, किचन, लांड्री, आईबीईएक्स एलएएन का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहेंगी व्यवस्थाएं
गांव स्वाहेड़ी के पास बन रहे मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटों के लिए निर्माण होगा। छात्रों के लिए हॉस्टल व कक्षाओं की व्यवस्था होगी। जिला अस्पताल को उच्चीकृत करके स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed