{"_id":"5f78c6d78ebc3e9bae32b721","slug":"construction-of-medical-college-will-start-in-december-bijnor-news-mrt5043712107","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिसंबर माह में शुरु होगा मेडिकल कॉलेज का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिसंबर माह में शुरु होगा मेडिकल कॉलेज का निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिसंबर में शुरू होगा मेडिकल कॉलेज का निर्माण
बिजनौर। जिला अस्पताल को मेडिकल कॉलेज बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कॉलेज गांव स्वाहेड़ी के पास स्थित ग्राम पंचायत इस्लामपुर साहू में बनेगा। सब कुछ ठीक रहा तो जिला अस्पताल में मेडिकल कॉलेज के लिए वार्ड बढ़ाने का कार्य दिसंबर में शुरू हो जाएगा। करीब 200 बेड बढ़ जाएंगे। दिल्ली और लखनऊ से आई टीमों ने पिछले महीने ही इसका सर्वे किया है।
जनपद में चिकित्सा सुविधाओं के अभाव को ध्यान में रखते हुए बिजनौर में मेडिकल कॉलेज बनने को हरी झंडी मिली थी। वर्षों से चली आ रही जिले वासियों की मेडिकल कॉलेज बनाने की मांग अब पूरी होगी। करीब 325 करोड़ रुपये की इस परियोजना को केंद्र ने स्वीकृति प्रदान की है। यह मेडिकल कॉलेज गांव स्वाहेड़ी के पास स्थित किरतपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत इस्लामपुर साहू में बनेगा। इसमें पढ़ाई के अलावा चिकित्सकों अथवा अफसरों के आवास आदि की व्यवस्था रहेगी। कार्यालय संबंधी व्यवस्थाएं मेडिकल कॉलेज में और चिकित्सकीय सुविधाएं जिला अस्पताल में रहेंगी।
जिले में मेडिकल कॉलेज बनने से केवल बिजनौर ही नहीं आसपास के जनपदों की आम जनता और जरूरतमंद लोगों को बेहतर इलाज मिल सकेगा। नई तकनीकों से युक्त मशीनों से विभिन्न प्रकार की जांचें भी नि:शुल्क होंगी। इसके बाद से गंभीर रोगियों को मेरठ, मुरादाबाद आदि हायर सेंटर ले जाने से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन
सीएमएस ज्ञानचंद ने बताया कि मेडिकल कॉलेज तो ग्राम स्वाहेड़ी के पास स्थित ग्राम पंचायत इस्लामपुर साहू् में बनेगा, जबकि मेडिकल कॉलेज का हॉस्पिटल जिला अस्पताल में बनेगा। दिसंबर में बेड बढ़ाने का कार्य शुरू होगा। इसके लिए सितंबर के अंत में दिल्ली और लखनऊ से आई टीम सर्वे कर चुकी हैं। वर्तमान में जिला अस्पताल में लगभग 300 बेड की व्यवस्था है, इसमें 200 अतिरिक्त बेड लगाने का कार्य दिसंबर से जिला अस्पताल के पार्क में शुरू होगा।