फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Construction of ITI Kalluwala lying incomplete

अधूरा पड़ा आईटीआई कल्लूवाला का निर्माण

Thu, 12 May 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Construction of ITI Kalluwala lying incomplete
अफजलगढ़ में अधूरा पड़ा निर्माणाधीन आईटीआई भवन। - फोटो : BIJNOR
अधूरा पड़ा आईटीआई कल्लूवाला का निर्माण
विज्ञापन

अफजलगढ़। अधिकारियों की उदासीनता के चलते गांव कल्लूवाला में वर्षों से निर्माणाधीन आईटीआई का निर्माण पूरा नहीं हुआ। ऐसे में यहां के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के लिए अभी बिजनौर ही जाना पड़ेगा।

भारत सरकार की मल्टी सेक्ट्रोल डेवलपमेंट योजना के तहत अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की देखरेख में आईटीआई की स्वीकृत की गई थी। गांव कल्लूवाला में आईटीआई भवन के लिए करीब नौ करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया। 2014 में शासन की ओर से 1 करोड़ 31 लाख रुपये अवमुक्त किए गए थे। मिली धनराशि से आईटीआई का निर्माण शुरू हो गया था। आठ वर्ष बाद भी निर्माण पूरा नहीं हो सका है। इसके बाद भी 2018 में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। यहां के विद्यार्थी बिजनौर स्थित आईटीआई में पढ़ रहे हैं। अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मलकीत सिंह व परमजीत कौर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रंजीत कौर, पूरन सिंह असवाल, सुखदेव सिंह, सर्वजीत सिंह, वीर सिंह सैनी का कहना है कि अधिकारी सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य न कर योजनाओं को पलीता लगा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा भवन निर्माण की जांच कराने तथा शीघ्र निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है। उधर, आईटीआई बिजनौर के प्रधान सहायक राकेश कुमार शर्मा का कहना है कि भवन निर्माण पूरा न होने के कारण उनके सुपुर्द नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed