फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Construction of Highway 74 started under the supervision of administration

प्रशासन की देखरेख में शुरू कराया हाईवे 74 का निर्माण कार्य

Thu, 17 Dec 2020 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Construction of Highway 74 started under the supervision of administration
प्रशासन की देखरेख में शुरू कराया हाईवे 74 का निर्माण कार्य
विज्ञापन

शेरकोट। प्रशासन ने पुलिस बल के साथ शेरकोट में पिछले कई महीने से अवरोध के कारण रुका हाईवे 74 के चौड़ीकरण निर्माण का काम बुधवार से शुरू करा दिया। मार्ग निर्माण को लेकर लोगों ने आज आंशिक विरोध कर रुकवाने का प्रयास किया, जिन्हें अधिकारियों ने समझाकर खत्म करा दिया। मार्ग निर्माण के लिए हाईवे अधिकारियों ने मिट्टी भराव करने और सरकारी जमीन पर बने अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया।
गौरतलब है कि यह मार्ग काशीपुर से हरिद्वार तक बनकर तैयार हो गया है। शेेरकोट में ही कुछ लोग मुआवजे की मांग को लेकर प्रशासन की कार्रवाई का विरोध कर अड़चन डालने का प्रयास कर रहे थे। जिसे प्रशासन ने सख्ती के साथ निपटा कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। एसडीएम धीरेंद्र सिंह और अफजलगढ़ सीओ सुनीता दाहिया पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने हाईवे 74 के अधिकारियों से अपने ही सामने कार्य शुरू कराया। एसडीएम ने चेताया कि यदि किसी ने विरोध का प्रयास किया तो कार्रवाई होगी। पीड़ित लोगों ने बताया कि एनएच 74 के चौड़ीकरण के लिए अधिकृत भूमि पर बने मकान, दुकान एवं भूमि स्वामियों ने भाकियू के तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह और ब्लाक अध्यक्ष दुष्यंत राणा के नेतृत्व में नवंबर माह में एक माह तक मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर धरना दिया था। जिस पर जिलाधिकारी ने मुआयना कर उन्हें उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया था। लेकिन बुधवार सुबह एसडीएम धीरेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और हाईवे का रुके निर्माण कार्य शुरू करा दिया। इस मौके पर तहसीलदार धामपुर रमेश चंद्र, पुलिस क्षेत्राधिकारी अफजलगढ़ सुनीता दाहिया, लेखपाल राहुल कुमार, एसओ अनुज तोमर के अलावा अफजलगढ़ सीओ सर्किल के थानों की पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन

जिस जमीन की मुआवजा मांग रहे वह सरकारी है : एसडीएम
एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने बताया कि संबंधित लोग जिस जमीन को लेकर मुआवजे की मांग कर रहे थे। वह जमीन उनकी निजी नहीं है। सरकारी जमीन है। सरकारी जमीन पर मुआवजा देने को कोई प्रावधान नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के आंदोलन का उठाया फायदा : दुष्यंत राणा
धामपुर। भारतीय किसान यूनियन के ब्लाक अध्यक्ष दुष्यंत राणा ने कहा पुलिस प्रशासन ने दिल्ली में किसानों के चल रहे आंदोलन का फायदा उठाते हुए शेरकोट में बगैर मुआवजा दिए रुके कार्य शुरू कराया है। जो गलत है। प्रशासन को प्रभावित लोगों को उनकी जमीन और घर दुकान आदि का मुआवजा देने के बाद काम को शुरू कराना चाहिए था। दिल्ली के आंदोलन से निपटने के बाद वह मामले को गंभीरता से लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed